अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक और तकनीकी मामलों पर करेंगे वार्ता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका पहुंच गए है. करीब दो हफ्ते की अमेरिका की अपनी यात्रा में राहुल गांधी बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में 11 सितंबर को समकालीन भारत एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आगे की राह से संबंधित विषय पर व्याख्यान देंगे.

Advertisement
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे अमेरिका कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे अमेरिका

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका पहुंच गए हैं. करीब दो हफ्ते की अमेरिका की अपनी यात्रा में राहुल गांधी बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में 11 सितंबर को समकालीन भारत एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आगे की राह से संबंधित विषय पर व्याख्यान देंगे. यहां वो अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक एवं तकनीकी मामलों पर वैश्विक चिंतकों, नेताओं और वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों के साथ वार्ता करेंगे.

Advertisement

हवाई अड्डे पर किया स्वागत

प्रोद्यौगिकीविद  सैम पित्रोदा और भारतीय राष्ट्रीय प्रवासी कांग्रेस आईएनओसी अमेरिका के अध्यक्ष शुद्ध सिंह ने राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर स्वागत किया.

बर्कले में व्याख्यान

राहुल गांधी सबसे पहले बर्कले में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में इंडिया एट 70: रिफ्लेक्शन ऑन द पाथ फोरवर्ड विषय पर छात्रों को व्याख्यान देंगे. जिसमें वह समकालीन भारत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आगे की राह पर अपने विचार पेश करेंगे. इस समारोह से एक दिन पहले विश्वविद्यालय ने घोषणा की थी कि समारोह जिस स्थल में आयोजित हो रहा है, उसकी सभी सीट बुक हो गई हैं और पंजीकरण बंद कर दिया गया है. बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1949 में प्रधानमंत्री के तौर पर बर्कले में व्याख्यान दिया था.

Advertisement

विश्व में हो रहे घटनाक्रमों पर करेंगे बातचीत

राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों में शामिल प्रोद्यौगिकीविद सैम पित्रोदा ने कहा, ‘ वहां  दिलचस्प एवं वैश्विक विचारकों से मुलाकात करके अर्थव्यवस्था, तकनीक, अवसरों पर विश्व में हो रहे घटनाक्रमेां पर वार्ता करना और वैश्विक परिदृश्य पर विशेषज्ञों के विभिन्न विचारों को सुनना है.’ पित्रोदा ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एवं राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के साथ करीब एक दशक तक काम किया था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न्यूयार्क में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे.

थिंक टैंक सदस्यों को करेंगे संबोधित

कांग्रेस उपाध्यक्ष वाशिंगटन डीसी जाएंगे. उनकी ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ के एक समारोह में थिंक टैंक समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने की योजना है और अमेरिका-भारत व्यापार कॉरपोरेट विश्व के साथ वार्ता करेंगे. पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

बाहर जाकर विचार व्यक्त करने की आवश्यकता

पित्रोदा ने कहा, 'आप जानते हैं कि राहुल को बाहर जाकर अपने विचार व्यक्त करने की आवश्यकता है. आप जानते हैं कि वह अपनी यात्राओं के बारे में शायद सार्वजनिक रूप से बात नहीं करते, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोगों और विदेश में रह रहे कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात करें.’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिलिकॉन वैली के लोगों से मिलेंगे. राहुल गांधी प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में भी सभा को संबोधित करेंगे.

Advertisement

   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »