लोग कराहते रहे और पीएम मोदी भाषण देते रहे: कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल के मिदनापुर मे हुई जनसभा के दौरान हुए हादसे को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता राणदीप सुरजेवाला का कहना है कि पूरे देश ने पीएम मोदी का एक नया निर्मम चेहरा देखा, जब जनसभा मे लगे टेंट का एक बड़ा हिस्सा रैली मे मौजूद जनता पर गिरा. तब लोग कराहते रहे, मदद की गुहार लगाते रहे और मोदी जी सत्ता की भूख मे भाषण देते रहे.

Advertisement
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता

विवेक पाठक / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल के मिदनापुर मे हुई जनसभा के दौरान हुए हादसे को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है. का कहना है कि पूरे देश ने पीएम मोदी का एक नया निर्मम चेहरा देखा, जब जनसभा में लगे टेंट का एक बड़ा हिस्सा रैली मे मौजूद जनता पर गिरा. तब लोग कराहते रहे, मदद की गुहार लगाते रहे और मोदी जी सत्ता की भूख में भाषण देते रहे.

Advertisement

गौरतलब है कि पश्चिम मिदनापुर के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पीएम की किसान रैली में पंडाल का एक हिस्सा गिर गया जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए जिन्हें बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान हुआ. रैली के खत्म होने के बाद प्रघानमंत्री मोदी मिदनापुर के जिला अस्पताल में उन समर्थकों से मिलने पहुंचे, जो पीएम की किसान रैली में पंडाल गिरने से घायल हो गए थे.

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में पश्चिम मिदनापुर की क्रांतिकारी नेता और शहीद मातंगिनी हाजरा जिन्हे ‘बूढ़ी गांधी’ भी कहा जाता है, का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पीएम यह बताना भूल गए कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में 6000 कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बूढ़ी गांधी ने बंगाल के तामलुक जिले में अंग्रेजों का विरोध किया था और सीने पर 6 गोलियां खाकर देश की आजादी के लिए शहादत दी थी. वहीं भारत के बंटवारे का प्रस्ताव रखने वाली मुस्लिम लीग के नेता फजलुल हक के साथ मोदी जी के वंशजों (श्यामा प्रसाद मुखर्जी) ने 1941 में इसी पश्चिम बंगाल में सांझा सरकार बना ली थी. इतना ही नहीं, भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाया जाए, इसका सुझाव भी उस समय के अंग्रेज बंगाल गवर्नर को दिया था.

Advertisement

आज़मगढ़ में पीएम मोदी की रैली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक उर्दू अखबर में छपी खबर का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री वोट बोटोरो रैलियां कर रहे हैं. वही दूसरी तरफ पीएम मोदी व भाजपा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदू-मुस्लिम विभाजन के आधार पर वोट बटोरने के हथकंडे अपना रही है. सुरजेवाला में पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वे हर रोज समाज में घृण का जहर घोलें, कांग्रेस पार्टी समाज की सुरक्षा के लिए उस जहर को अपने कंठ में धारण कर लेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »