तीन राज्यों के चुनावी जीत के बाद राहुल का जनवरी में मिडिल ईस्ट दौरा

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी जनवरी के दूसरे सप्ताह में मिडिल ईस्ट का दौरा कर सकते हैं. राहुल के दो दिन के दौरे की रूपरेखा तय की जा रही है. राहुल यहां भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे.

Advertisement
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-फाइल) कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-फाइल)

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

हाल ही में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब दो दिनों के लिए मिडिल ईस्ट के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो दुबई और अबु धाबी जैसे शहरों का दौरा करेंगे. इस दौरान भारतीय मूल के रहने वाले लोगों से मुलाकात करने के साथ-साथ संबोधित करेंगे. इससे पहले राहुल बहरीन गए थे.

कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी लगातार एक के बाद एक देश का दौरा कर रहे हैं. राहुल का अक्टूबर में ही UAE का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के चलते इसे टाल दिया था. लेकिन एक बार फिर से 10 जनवरी और 12 जनवरी के बीच  UAE दौरे के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि खरमास का महीना भी शुरू हो चुका है. हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक इस महीने में कोई नया काम नहीं होता. ऐसे में इसी खरमास के महीने में राहुल का यूएई दौरा तय किया गया है. अमेरिका से शुरू हुआ राहुल के विदेश दौरे का सफर जर्मनी से इंग्लैंड के बाद इस बार यूएई दौरे का प्लान बनाया गया है. 

सूत्रों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट के दौरे में एक दिन दुबई और एक दिन अबु धाबी में रहेंगे. वहां भी राहुल बाकी विदेशी दौरों की तर्ज पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखेंगे. दुबई में भारत से नाता रखने वाले करीब 34 लाख लोग रहते हैं, जिनके काफी रिश्तेदार भारत में भी हैं. इसी लिहाज से इस दौरे की रूप रेखा तैयार की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, राहुल के कार्यक्रम में आने वालों संख्या अगर 50000 के करीब हो गई तो एक स्टेडियम बुक कराकर भी कार्यक्रम किया जा सकता है.इसके लिए ओवरसीज कांग्रेस और पार्टी के लोगों की एक टीम मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष का मिडिल ईस्ट दौरा 10 जनवरी से 12 जनवरी के बीच बनाया जा रहा है. राहुल के यूएई दौरे के कार्यक्रम को जल्दी ही आधिकारिक तौर पर फाइनल करके घोषणा कर दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »