नन्हे प्रशंसक ने सिंगापुर एयरपोर्ट पर किया राहुल गांधी का अनोखा स्वागत

राहुल अपने नन्हे प्रशंसक को देखकर बेहद खुश हुए और उसे दुलार भी किया. उन्होंने बच्चे के साथ की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की.

Advertisement
राहुल गांधी ने बच्चे के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की राहुल गांधी ने बच्चे के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इन दिनों काफी व्यस्त विदेश दौरा चल रहा है. इटली से आने के 3 दिन के अंदर ही वह अपने 5 दिवसीय दौरे पर सिंगापुर और मलेशिया रवाना हो गए, लेकिन सिंगापुर एयरपोर्ट पर उनको नन्हा प्रशंसक मिल गया जिसे देखकर वो आश्चर्यचकित हो गए.

सिंगापुर में प्रधानमंत्री से मिलेंगे. इससे पहले बुधवार को सिंगापुर पहुंचने पर वहां के चांगी एयरपोर्ट पर एक छोटे बच्चे ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर बच्चा राहुल की तस्वीर के साथ उनका इंतजार कर रहा था.

Advertisement

अपने नन्हे प्रशंसक को देखकर बेहद खुश हुए और उसे दुलार भी किया. उन्होंने बच्चे के साथ की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की.

9 मार्च को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग से मुलाकात करेंगे, इसके अगले दिन 10 मार्च को मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजीब रजाक से मुलाकात कर सकते हैं. सिंगापुर में वह भारतीय उद्धोगपतियों को संबोधित भी करेंगे. इसके बाद वह वहां के एक कॉलेज में भाषण देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »