52 सेकेंड की बजाय 1 मिनट में खत्म किया राष्ट्रगान, अमिताभ के खिलाफ शिकायत दर्ज

अमिताभ बच्चन ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड टी20 मैच से पहले राष्ट्रगान गाया था. उन पर गलत तरीके से राष्ट्रगान गाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन ने मैच से पहले गाया था राष्ट्रगान अमिताभ बच्चन ने मैच से पहले गाया था राष्ट्रगान

मोनिका शर्मा / अहमद अजीम

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के खिलाफ राष्ट्रगान को तय समय से ज्यादा समय में गाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है. उन्होंने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड टी20 मैच से पहले राष्ट्रगान गाया था. आरोप है कि बिग बी ने राष्ट्रगान को 52 सेकेंड की बजाए 1 मिनट 10 सेकेंड में खत्म किया.

Advertisement

बिग बी पर राष्ट्रगान में गलत शब्दों का इस्तेमाल का भी आरोप लगा है. उनके खिलाफ पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.

PMO और गृह मंत्रालय भेजी शिकायत की कॉपी
उल्हास पी.आर. नाम के एक डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर ने न सिर्फ पुलिस के पास इसकी शिकायत की है बल्कि शिकायत की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी भेजी है. अपनी शिकायत में उल्हास ने कहा है की अमिताभ कई बार सार्वजानिक कार्यक्रमों में गलत राष्ट्रगान गाते हैं. 19 मार्च को भी अमिताभ ने अपने ही अंदाज में राष्ट्रगान सुनाया, बिना ये सोचे कि उनके लाखों चाहने वालों में इसका गलत संदेश जाएगा. राष्ट्रगान को लेकर गृह मंत्रालय ने कुछ नियम बनाए हैं जिसका हर नागरिक को पालन करना होता है.

शिकायत में कहा गया हैः
1. अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रगान 52 सेकेंड की बजाए 1 मिनट 10 सेकेंड में गाया था.
2. अमिताभ बच्चन ने अपनी लय बनाकर राष्ट्रगान गाया.
3. उन्होंने 'सिंधु' की जगह 'सिंह' शब्द का इस्तेमाल किया (ये साफ तौर पर सुप्रीम कोर्ट के 2005 के फैसले का उल्लंघन है)
4. उन्होंने 'दायक' की बजाए 'नायक' शब्द का इस्तेमाल किया.

Advertisement

अमिताभ अक्सर खेलों की प्रतिस्पर्धा के दौरान . वो प्रो कबड्डी लीग में भी राष्ट्रगान गा चुके हैं.

कम से कम बिग बी को मिले सीख
शिकायत में कहा गया है कि ये हर भारतीय का मौलिक कर्तव्य है कि वो राष्ट्रगान का हर तरह से सम्मान करे. इसलिए अगर ऐसी मशहूर शख्सियत के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो राष्ट्रगान को लेकर बने तमाम नियम महज छलावा साबित होंगे. शिकायतकर्ता ने गुहार लगाई है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए...कम से कम ये संदेश अमिताभ बच्चन तक पहुंचाया जाए ताकि वो भविष्य में गलत राष्ट्रगान न गाएं.

बिग बी के खिलाफ पहले भी की शिकायत
उल्हास पी.आर. ने पहली बार अमिताभ के खिलाफ शिकायत नहीं की है बल्कि वो इससे पहले भी सुपरस्टार के खिलाफ मुंबई के जुहू थाने में राष्ट्रगान गलत गाने की शिकायत कर चुके हैं.


इससे पहले अमिताभ पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने ईडन गार्डन्स में राष्ट्रगान गाने के लिए पैसे लिए थे. हालांकि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने रविवार को साफ कर दिया था कि बिग बी ने इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया है.

पाकिस्तानी सिंगर ने भी गाया गलत राष्ट्रगान
इस मैच से पहले पाकिस्तानी सिंगर शफाकत अली पर भी गलत राष्ट्रगान गाने का आरोप लगा था. इसे लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट, खासकर ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना की गई थी. इस घटना से खफा पाकिस्तानी फैंस ने कहा था कि लगता कि शफाकत को भारत में इतना प्यार मिला है कि वो अपने ही देश का राष्ट्रगान भूल गए. हालांकि शफाकत ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement