अगस्ता वेस्टलैंड मामलाः ईडी और सीबीआई ने क्रिश्चियन मिशेल से की 600 घंटे पूछताछ

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 600 घंटे पूछताछ की है.

Advertisement
क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो) क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद के 3,600 करोड़ रुपये के सौदे से संबंधित मामले में कथित बिचौलिया ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 600 घंटे पूछताछ की है. यह जानकारी उनके द्वारा दाखिल जमानत याचिका में दी गई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता अल्जो के. जोसेफ के माध्यम से याचिका दाखिल की.

याचिका के मुताबिक, 'आवेदक से हिरासत में दोनों एजेंसियों ने 600 घंटे पूछताछ की. अब तक आवेदक की हिरासत की अवधि 375 दिन हो चुकी है. इसमें दुबई की जेल में बिताई गई अवधि भी शामिल है.' गौरतलब है कि आरोपी क्रिश्चियन मिशेल ने एक बार फिर जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है.

Advertisement

स्पेशल सीबीआई जज अरविंद कुमार ने बुधवार को दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी करते हुए याचिका पर उनसे जवाब मांगा है. मामले में अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी. याचिका में यह भी दावा किया गया है कि मिशेल ने गवाहों को बरगलाने की कोई कोशिश नहीं की और न ही साक्ष्य से कोई छेड़छाड़ की, जिससे किसी भी तरीके से न्यायिक प्रक्रिया में बाधा हो.

बता दें कि ये पूरा सौदा यूपीए सरकार के समय हुआ था, जिसके तहत 12 लग्जरी हेलिकॉप्टर खरीदे जाने थे. इन लग्जरी हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी लोगों के लिए किया जाना था. क्रिश्चियन मिशेल उस सौदे में शामिल तीन बिचौलियों में से एक हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »