चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: गेल

भारत और पाकिस्तान एक जून से 18 जून के बीच इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट में ग्रुप-बी में रखे गए है. उनके साथ इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका भी हैं.

Advertisement
क्रिस गेल क्रिस गेल

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने सोमवार को कहा है कि अगले महीने शुरू होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी रहेगा. भारत और पाकिस्तान चार जून को आमने-सामने होंगे.

भारतीय बल्लेबाजी शानदार

गेल ने भारत और पाकिस्तान को अपनी पसंदीदा टीमें भी बताया. गेल ने कहा, यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होगा और सच कहूं तो यह दोनों टीमें मेरी पसंदीदा टीमें हैं. यह अच्छा मैच होगा. हां, जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात आती है तो भारत का पलड़ा हमेशा पाकिस्तान पर भारी होता है.भारत और पाकिस्तान एक जून से 18 जून के बीच इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट में ग्रुप-बी में रखे गए हैं. उनके साथ इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका भी हैं.भारत ने पिछले आठ-नौ महीने से उपमहाद्वीप के बाहर कदम नहीं रखा है. ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थितियां भारत को मुश्किल में डाल सकती हैं. इस पर गेल का कहना है कि भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड में परेशानी नहीं आएगी. उन्होंने कहा, भारतीय बल्लेबाजी शानदार है. उसके पास अनुभव भी है. अच्छी बात यह है कि हर कोई इंग्लैंड में खेला है.

Advertisement

गेल का लीग का 10 वां सीजन रहा बेहद खराब

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलने वाले गेल का लीग का 10 वां सीजन बेहद खराब रहा. वह इस टूर्नामेंट में पिछले सीजनों की तरह प्रदर्शन नहीं कर सके. इस पर गेल ने कहा, यह क्रिकेट है और इस तरह की चीजें होती रहती हैं. पिछले सीजन में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल हम असफल रहे. हम अब बस इतना कर सकते हैं कि दोबारा एकजुट होकर अगले सीजन में शानदार वापसी करें. उन्होंने कहा कि ने इस आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस पर गेल ने कहा, "सुनील अच्छा खेल रहे हैं. उन्हें इस तरह खेलता देखने में मजा आता है. वह जिस तरह से छक्के मारते हैं मुझे वो बेहद पसंद हैं.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »