कावेरी विवाद: कर्नाटक में चुनाव खत्म होते ही केंद्र ने SC में दिया मसौदा

इस मामले की अगली सुनवाई अब बुधवार को होगी. केंद्र की ओर से जो ड्राफ्ट पेश किया गया है, उसे संबंधित राज्यों को दिया जाएगा. जिसके बाद उनके सुझाव मांगे जाएंगे. बुधवार को ही तीनों राज्य अपनी राय और अपना रुख सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे.

Advertisement
केंद्र ने SC में दाखिल किया मसौदा केंद्र ने SC में दाखिल किया मसौदा

अनुषा सोनी

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

एक लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अपना मसौदा पेश कर दिया है. इस दौरान कोर्ट में जल संसाधन सचिव यूपी सिंह भी हाज़िर हुए. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मसौदे को ठीक करने में नहीं जा सकते हैं, लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार राज्य और केंद्र में तालमेल ठीक करवा सकते हैं.

Advertisement

इस मामले की अगली सुनवाई अब बुधवार को होगी. केंद्र की ओर से जो ड्राफ्ट पेश किया गया है, उसे संबंधित राज्यों को दिया जाएगा. जिसके बाद उनके सुझाव मांगे जाएंगे. बुधवार को ही तीनों राज्य अपनी राय और अपना रुख सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सिंह को हाजिर होने को कहा था, यही कारण रहा कि वह सोमवार को सुनवाई के दौरान मौजूद रहे.

कोर्ट ने सुनवाई में केंद्र से कहा है कि वह तीनों राज्यों से बातचीत कर स्कीम को तैयार करे. अब वह दोबारा सुनवाई नहीं करेंगे. इस पर केंद्र ने कहा है कि राज्यों की राय के मुताबिक हम बोर्ड, ऑथिरिटी या कमेटी बनाने को तैयार है.

केंद्र सरकार ने कावेरी जल बंटवारे के फैसले को लागू करने को लेकर योजना तैयार करने के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा था. सरकार ने पिछली सुनवाई में कहा था कि योजना का मसौदा तैयार करने के लिए उसे और वक्त चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री सभी कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं.

Advertisement

कोर्ट ने लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट कावेरी जल बंटवारे के फैसले को लागू करने के लिए योजना तैयार न करने पर केंद्र सरकार को पहले ही फटकार लगा चुका है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से 3 मई तक कावेरी जल बंटवारे की योजना तैयार करके देने का निर्देश दिया था. मगर सरकार आज भी शीर्ष अदालत के समक्ष कोई मसौदा पेश नहीं कर पाई. कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले के अनुसार मसौदा तैयार किया जाना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »