कालाधनः 54 टॉप प्रोफेशनल्स के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी

कालेधन पर नकेल कसने के लिए सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है. फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले वाले करीब 54 कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एवं चार्टर अकाउंटेंट (सीए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग (आईटी) के जांच के दायरे में हैं.

Advertisement
कालेधन पर नकेल कालेधन पर नकेल

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

कालेधन पर नकेल कसने के लिए सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है. फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले वाले करीब 54 कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एवं चार्टर अकाउंटेंट (सीए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग (आईटी) के जांच के दायरे में हैं.

ईडी मामले में जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी. ऐसे में इन 54 प्रोफेशनल्स को 11 हजार करोड़ रुपये के घपले में कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस घपले के आरोप में ईडी ने चार दिन ही पहले वीरेंद्र जैन और सुरेंद्र जैन को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

इस मामले में ईडी सभी 54 प्रोफेसनल्स से पूछताछ करेगी. इसके लिए जल्द ही इनको नोटिस जारी किया जाएगा. अगर मामले में इन प्रोफेसनल्स की भूमिका पाई जाती है, तो इनके खिलाफ के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अभी तक ऐसे मामलों में नहीं होती थी. अब सरकार ने पूरे देश में ऐसे दूसरे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »