गोवा: सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए ब्रिक्स सम्मेलन को निशाना बना सकते हैं आतंकी

खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर मिली है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी 12 से 14 अक्टूबर को गोवा में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन को निशाना बना सकते हैं. बताया गया है कि पाकिस्तान अधि‍कृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला पाकिस्तान इस तरह लेने की योजना बना रहा है.

Advertisement
आतंकियों के निशाने पर ब्रिक्स सम्मेलन आतंकियों के निशाने पर ब्रिक्स सम्मेलन

सबा नाज़ / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर मिली है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी 12 से 14 अक्टूबर को गोवा में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन को निशाना बना सकते हैं. बताया गया है कि पाकिस्तान अधि‍कृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला पाकिस्तान इस तरह लेने की योजना बना रहा है.

खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों और सीमा पार की करके पता लगाया है कि आतंकी महाराष्ट्र में छिपे हुए हैं. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की डॉग स्क्वायड K9 को सम्मेलन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है.

Advertisement

ये डॉग स्क्वायड के प्रमुख स्थलों और इसमें शामिल होने आ रहे नेताओं के रुकने की जगहों की सुरक्षा करेगा. क्योंकि गोवा पुलिस और स्थानीय आर्मी डॉग स्क्वॉड के लिए इतने भव्य आयोजन की सुरक्षा अपने दम पर कर पाना संभव नहीं था.

इतना ही नहीं इस डॉग स्क्वायड को भारतीय रेलवे के एसी कोच से दिल्ली से गोवा ले जाया जा रहा है. आईटीबीपी की के9 यूनिट को देश की बेहतरीन डॉग स्क्वायड के रूप में ख्याति प्राप्त है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी ने सफलतापूर्वक कई आईईडी ढूंढ़ निकाली हैं. नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव डिटेक्शन और ट्रेकिंग में इस डॉग स्क्वायड का कोई सानी नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »