देखें: यूपी असेंबली में योगी आदित्यनाथ का पहला भाषण, और सो गए BJP विधायक!

विधायकों के सोने की ये तस्वीर एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट पर प्रकाशित हुईं तो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं.

Advertisement
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विजय रावत

  • लखनऊ,
  • 30 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज राज्य की विधानसभा में पहला भाषण हुआ. मौका था नए स्पीकर के चुनाव का. आदित्यनाथ ने अपने भाषण में संसदीय परंपराओं के सम्मान के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया और पक्ष व विपक्ष को आपसी मतभेद भूलकर प्रदेश की 22 करोड़ जनता के हित में काम करने का आह्वान किया. खास बात ये है कि योगी का ये भाषण खुद उनके ही पार्टी के विधायकों को उबाऊ लगा. शायद यही वजह रही कि सीएम के भाषण के दौरान पार्टी के कई विधायक गहरी नींद में सोते नजर आए.

Advertisement

विधायकों के सोने की ये तस्वीर एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट पर प्रकाशित हुईं तो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »