तोगड़िया को मिला BJP के स्वामी का साथ, कहा- हमें आपकी जरूरत

अरेस्ट वॉरंट सामने आने के बाद तोगड़िया सोमवार को 11 घंटे तक गायब रहे थे. इसके बाद बेहोशी की हालत में मिले तोगड़िया ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा था कि उनके एनकाउंटर की साजिश हो रही है. इसके बाद से उन्हें मोदी विरोधियों का साथ मिल रहा है. अब सुब्रमण्यम स्वामी भी तोगड़िया के समर्थन में आ खड़े हुए हैं.

Advertisement
स्वामी और तोगड़िया स्वामी और तोगड़िया

भारत सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वीएचपी नेता के लिए खास संदेश दिया है. राजस्थान में एक पुराने केस के सिलसिले में कोर्ट से अरेस्ट वॉरंट मिलने के बाद तोगड़िया इन दिनों सुर्खियों में हैं.

अरेस्ट वॉरंट सामने आने के बाद तोगड़िया सोमवार को रहे थे. इसके बाद बेहोशी की हालत में मिले तोगड़िया ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा था कि उनके एनकाउंटर की साजिश हो रही है. इसके बाद से उन्हें मोदी विरोधियों का साथ मिल रहा है. अब सुब्रमण्यम स्वामी भी तोगड़िया के समर्थन में आ खड़े हुए हैं.

Advertisement

स्वामी ने कहा है कि तोड़गिया के लिए उनका संदेश है कि जल्द ठीक हो जाएं और फिर से मजबूत बनें. स्वामी ने कहा, 'हिंदुओं को आपकी जरूरत है. हम हिंदू, हिंदुत्व की भलाई के लिए हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे.'

इससे पहले, तोगड़िया से मिलने  अस्पताल में पाटीदार नेता, हार्दिक पटेल, गुजरात के पूर्व डीजीपी डीजी वंजारा और कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया पहुंचे थे. हार्दिक पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तोगड़िया के खिलाफ साजिश रच रहे हैं.

इससे पहले तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, 'मेरी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है. मैं किसी से डर नहीं रहा हूं, लेकिन मुझे डराने की कोशिश हो रही है.' उन्होंने कहा, 'कुछ समय से मेरी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. मैं हिंदू एकता के लिए प्रयास करता रहा. कई वर्षों से हिंदुओं की जो आवाज थी, राम मंदिर-गोहत्या का कानून, कश्मीरी हिंदूओं को बसाने की मांग की.'

Advertisement

तोगड़िया ने कहा, 'मेरे विरुद्ध कानून भंग के केस लगाए गए हैं, मुझे डराने की कोशिश की जा रही है. मकर संक्रांति के दिन राजस्थान पुलिस का काफिला मुझे गिरफ्तार करने के लिए आया था, यह हिंदुओं की मेरी आवाज दबाने का हिस्सा है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »