देश के पहले CDS बने जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं की संभालेंगे कमान

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है. बता दें कि केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल 3 साल के लिए और बढ़ा दिया है.

Advertisement
जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो) जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

  • कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद को दी थी मंजूरी
  • 4 स्टार रैंक के बराबर है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है. इस पद पर बिपिन रावत का कार्यकाल तीन साल का होगा. वह इस पद पर 65 साल की उम्र तक बने रहेंगे. बिपिन रावत 31 दिसंबर यानी मंगलवार को थल सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने वाले हैं.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल 3 साल के लिए और बढ़ा दिया है. अब चीफ ऑफ डिफेंस के रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष होगी. 65 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही इस पद से सीडीएस रिटायर होंगे. पहले 62 साल में ही रिटायर होने का प्रावधान था.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना है. सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा. हालांकि सैन्य सेवाओं से जुड़े विशेष मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सैन्य अभियान के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेगा. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बराबर सैलरी दी जाएगी.

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिपेंस स्टाफ पद को मंजूरी दी थी. चीफ ऑफ डिफेंस बिना रक्षा सचिव की मंजूरी के रक्षा मंत्री से सीधे मुलाकात कर सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »