1:40 PM (6 वर्ष पहले)
सोनिया बोलीं- नागरिकता कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा
Posted by :- kaushlendra singh
महिलाओं के ऊपर जो जुर्म आज हो रहा है. उसको देखकर हमारा सिर झुक जाता है. आज तो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है, पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ सबका विश्वास कहां है. रोजगार कहां चले गए. अर्थव्यवस्था क्यों तबाह हो गई. आप ही बताइए कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि जिस काला धन लाने के लिए नोटबंदी की थी वो कालाधन बाहर क्यों नहीं आया. वो कालाधन किसके पास है. जीएसटी के बाद भी मोदी सरकार का खजाना खाली क्यों हो गया. हमारी नवरत्न कंपनियां क्यों बेची जा रही हैं और किसे बेची जा रही हैं. जनता का पैसा बैंकों तक में सुरक्षित नहीं. मोदी-शाह कहते हैं यही है अच्छे दिन. आज का माहौल ऐसा हो गया कि जब मन करे कोई धारा लगा दो, हटा दो, प्रदेश का नक्शा बदल दो, बिना बहस कोई विधेयक बदल दो, जहां चाहो राष्ट्रपति शासन लगा दो. ये हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं. मोदी-शाह को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि ये जो नागरिकता कानून लाए हैं वो भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा.