बेंगलुरू के अट्टूर लेआउट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कर्नाटक के बेंगलुरू में रविवार देर रात आग लग गई. ये आग येलहंका क्षेत्र के अट्टूर लेआउट में लगी. इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और देर रात काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
अट्टूर लेआउट में भीषण आग(ANI) अट्टूर लेआउट में भीषण आग(ANI)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 17 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

कर्नाटक के बेंगलुरू में रविवार देर रात आग लग गई. ये आग येलहंका क्षेत्र के अट्टूर लेआउट में लगी. इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और देर रात काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
इससे पहले तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के बांदीपुर जंगल क्षेत्र में भी आग लग गई थी. इस पर अधिकारी ने बताया था कि बांदीपुर जंगल के 874 वर्ग किलोमीटर के 2000 हेक्टेयर में आग फैल गई थी. इसे बुझाने में करीब 500 गार्ड, अधिकारी, पर्यावरण स्वंयसेवक व इलाके के लोग पहुंचे थे.

बांदीपुर में अंतर राज्यीय सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्ग-67 पर कार, बसों व ट्रक सहित लोगों व वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी. बांदीपुर क्षेत्र बाघों का विशाल आवास है और यह दक्षिणी पश्चिमी घाट का जैव विविधता संपन्न क्षेत्र है.

पिछले कुछ वर्षो में यह पहली बार है कि बांदीपुर में जंगल में आग लगी है, ऐसा अचानक जलवायु में बदलाव व सूखी घास में तेजी से हुई वृद्धि के कारण हुआ था. उन्होंने बताया था कि चितकबरे हिरण, जंगली सांड, हिरण, हाथियों, बाघ व तेंदुआ सहित जानवरों के हताहत होने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, क्योंकि वो आग की तेज गर्मी व फैलती आग से बचने के लिए जंगल के भीतरी भाग में चले गए थे. लेकिन छोटे जानवर, जैसे सांप व बछड़े आग की गिरफ्त में आ गए थे.

Advertisement

इसके अलावा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कीटनाशक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. ये आग इतनी भीषण थी कि आसपास की फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गई थीं. ये आग मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में लगी थी.

 

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement