ओवैसी का दावा- राहुल गांधी ने कपिल सिब्बल को बाबरी मस्जिद केस लड़ने से रोका

विवादित बयान देने वाले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपनी पार्टी के बड़े वकील को बाबरी मस्जिद केस लड़ने नहीं दे रहे.

Advertisement
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो-इंडिया टुडे) AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • हैदराबाद,
  • 20 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी पर लगातार निशाना साधने वाले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा वार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पार्टी के नेता और बड़े वकील को बाबरी मस्जिद केस नहीं लड़ने को कहा है.

तेलंगाना के अदिलाबाद के निर्मल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कांग्रेस के सेकुलर होने के दावे पर सवाल उठाए. असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस खुद को सेकुलर होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में एक प्रतिष्ठित वकील को की सुनवाई लड़ने को मना कर दिया है.

Advertisement

ने इससे पहले तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा थी कि बीजेपी भारत को मुस्लिम मुक्त बनाना चाहती है. आज देश में अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया था जिसमें उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत और मसजिस (MIM) मुक्त तेलंगाना की बात कही थी.

इससे पहले ओवैसी ने चुंद्रगुट्टा विधानसभा में चुनावी आमसभा में यूपी और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में शहरों के नाम बदले जाने पर बीजेपी से पूछा था कि क्या उसके नेता . ओवैसी ने कहा, 'शाह पारसी शब्द है. इसलिए देखने वाली बात होगी कि बीजेपी अमित शाह के नाम में से शाह हटाती है या नहीं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement