NEWS WRAP: माफी पर आर-पार के मूड में पंजाब के AAP विधायक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माफी पर आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में आर-पार की नौबत आ गई है. विवाद के बाद पंजाब प्रभारी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सोसिदया ने आज पंजाब के 20 विधायकों की बुलाई बैठक थी, लेकिन विधायकों ने बैठक में आने से इनकार कर दिया. उलटा विधायकों ने उन्हें पंजाब आकर मिलने के लिए चिट्ठी लिख डाली.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माफी पर आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में आर-पार की नौबत आ गई है. विवाद के बाद पंजाब प्रभारी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सोसिदया ने आज पंजाब के 20 विधायकों की बुलाई बैठक थी, लेकिन विधायकों ने बैठक में आने से इनकार कर दिया. उलटा विधायकों ने उन्हें पंजाब आकर मिलने के लिए चिट्ठी लिख डाली.

Advertisement

पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल ने उनसे लिखित माफी मांगी तो पंजाब के आप नेताओं ने बगावत शुरू कर दी.

कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है. दिल्ली में आयोजित महाधिवेशन को आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समापन भाषण होगा.

आज 18 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ होने जा रही है. नवरात्रि के यह 9 दिन मां दुर्गा की पूजा व उपासना के दिन होते हैं. कई श्रद्धालु इन दिनों में अपने घर पर मंगल घटस्थापना करते हैं. अखंड ज्योति जलाते हैं. नौ दिनों का उपवास रखते हैं. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2018 के मंगल कलश स्थापना का शुभमुहूर्त एव दीपज्योति प्रज्वलन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त.

दिल्ली और आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे. रविवार को तड़के एक्सप्रेसवे पर दो बड़े हादसे हुए. पहला हादसा जहां गौतमबुद्धनगर के दनकौर के पास हुआ है, वहीं दूसरा हादसा मथुरा के पास हुआ. दोनों हादसों में AIIMS के तीन डॉक्टर्स सहित 5 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

दिल्ली से सटे सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 312 में यह आग लगी है. हादसे में पांच मजदूरों के जलने की खबर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement