सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- आतंकियों के खिलाफ फिर सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी

बता दें कि पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक को जल्द ही दो साल पूरे होने वाले हैं. इस बीच अब एक बार फिर इस तरह की मांग उठ रही है, और अब सेना प्रमुख का बयान भी आ गया है.

Advertisement
सेना प्रमुख बिपिन रावत (फाइल फोटो) सेना प्रमुख बिपिन रावत (फाइल फोटो)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है. आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान में सेना और ISI सरकार के अधीन नहीं आती तब तक बॉर्डर पर हालात नहीं सुधरेंगे.

इतना ही नहीं बिपिन रावत ने ये भी कहा कि जिस तरह के हालात चल रहे हैं उनको देखते हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ज़रूरत है.

Advertisement

घाटी में लगातार पुलिसकर्मियों को आतंकवादियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस को टारगेट किया जाना आतंकियों की निराशा को दिखाता है. सेना घाटी में अपना ऑपरेशन चालू रखेगी. उन्होंने कहा कि कश्मीर में आम आदमी मुश्किलें झेल रहा है, वहीं अलगाववादियों के रिश्तेदार विदेश में मौज कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज कश्मीर का युवा नौकरी की तलाश में है, लेकिन अलगाववादी और आतंकी उन्हीं नौजवानों से नौकरी छोड़ आतंकी बनने को कह रहे हैं.

सेना प्रमुख बोले कि हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि किस तरह अपनी सेना को आधुनिक बनाया जाए. समय के अनुसार जल्द ही हम पूरी तरह से आधुनिक फौज को तैयार करना होगा.

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि फौज में हथियार बढ़ाए जाएं बल्कि अभी जो भी मौजूद हैं उन्हें ही आधुनिक कर दिया जाए. हम काफी चीज़ों में सुधार कर रहे हैं. बिपिन रावत ने कहा कि हम लोग साइबर के मामलों से भी निपटने के लिए काम कर रहे हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले भी सेना प्रमुख ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर बयान दे चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक सरप्राइज देने का हथियार है. इसे सरप्राइज ही रहने दें. वह भारतीय सेना के पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के सवाल पर जवाब दे रहे थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »