लाइव वीडियो बनाकर छात्रा ने की खुदकुशी, साथ पढ़ने वाले छात्रों पर परेशान करने का आरोप

आंध्र प्रदेश के नेल्लूर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने फोन से रिकॉर्डिंग के दौरान पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

आशीष पांडेय

  • नेल्लूर,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

  • आंध्र प्रदेश में छात्रा ने पंखे से लटककर किया सुसाइड
  • साथ पढ़ने वाले छात्रों पर परेशान करने का आरोप

आंध्र प्रदेश के नेल्लूर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा ने कथित उत्पीड़न के बाद सुसाइड कर लिया. इसके साथ ही छात्रा ने सुसाइड करने का वीडियो भी शूट किया.

आंध्र प्रदेश के नेल्लूर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने फोन से रिकॉर्डिंग के दौरान पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. छात्रा के परिजनों ने उसके साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है.

Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि लड़की ने रात में ही फांसी लगा ली और परिवार को तब पता चला जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया. हालांकि जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजे को तोड़ने के बाद छात्रा को पंखे से लटका हुआ पाया गया. इसके बाद छात्रा को तुरंत नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और मृतका के फोन की भी जांच की गई. वहीं परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लड़की उन लड़कों से परेशान थी जो उसके साथ पढ़ रहे थे. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement