सिद्धारमैया पर हेगड़े का वार, कहा- वह दिन दूर नहीं जब कसाब की जयंती मना लें

अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि वो दिन दूर नहीं है जब वह (के. सिद्धरमैया) अजमल कसाब की जयंती मनाने के लिए कह दें.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े

जावेद अख़्तर

  • बेलगावी, बंगलुरू ,
  • 18 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार विवादित बयान दिया है. हेगड़े ने टीपू सुल्तान की जयंती के बहाने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के. सिद्धरमैया पर हैरान करने वाली टिप्पणी की है.

अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि वो दिन दूर नहीं है जब वह (के. सिद्धरमैया) अजमल कसाब की जयंती मनाने के लिए कह दें.

बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा सिद्धारमैया किट्टूर रानी चिन्नम्मा फेस्टिवल नहीं मनाते हैं, लेकिन वह टीपू सुल्तान की जयंती मनाने में लगे हैं.

Advertisement

बता दें कि आतंकी अजमल कसाब 2008 के मुंबई हमलों को दोषी था. जिसे 2012 में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कर्नाटक के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर टीपू सुल्तान को हिंदू विरोधी और बर्बर हत्यारा बताया था. पत्र में उन्होंने राज्य में आयोजित टीपू जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में निमंत्रित न करने को कहा था.

इतना ही नहीं, अनंत हेगड़े ने कहा था कि वह राज्य में टीपू जयंती मनाए जाने की निंदा करते हैं, क्योंकि टीपू हिंदू विरोधी था. उसने मैसूर और कुर्ग में हजारों की बर्बर तरीके से हत्या करवा दी थी.

अनंत हेगड़े टीपू सुल्तान तक ही नहीं रुके. उन्होंने आगे ये भी कहा कि कर्नाटक अपराधियों के लिए सुरक्षित जन्नत बन गया है. हेगड़े ने कहा कि बंगलुरू में 9 लाख बांग्लादेशी हैं. हेगड़े ने कहा कि आप अपने पैरों के नीचे चैक कर लीजिए, वहां बम भी लगा हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »