कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने गुजरात को अपमानित किया : अमित शाह

गुजरात में चुनावी बिगुल फूंकते हुए शाह ने 'गुजरात गौरव यात्रा' भी शुरू की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोग 'गुजरात के विकास मॉडल पर चुटकी लेने वालों' का मजाक बनाएंगे.

Advertisement
गुजरात में रैली को संबोधित करते अमित शाह गुजरात में रैली को संबोधित करते अमित शाह

आशुतोष कुमार मौर्य / BHASHA

  • गांधीनगर,
  • 02 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के पैतृक स्थल से गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस पर गुजरात के अपमान का आरोप लगाया.

शाह मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ वल्लभ भाई पटेल के करमसद स्थित पैतृक घर गए और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

Advertisement

गुजरात में चुनावी बिगुल फूंकते हुए शाह ने ' ' भी शुरू की.

इस दौरान शाह ने कहा, "राहुल गांधी यहां आते हैं और हम लोगों से जवाब मांगते हैं कि भाजपा ने राज्य के लिए क्या किया. आपकी (कांग्रेस) तीन पीढ़ियों के शासन में राज्य के साथ जो अन्याय हुआ, उसका हम आपसे जवाब मांग रहे हैं."

शाह ने कहा, "जहां कांग्रेस की पहली पीढ़ी ने सरदार पटेल को उचित मान्यता और भारत रत्न न देकर उनका अपमान किया, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मोरार जी देसाई के साथ भी अन्याय किया. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के साथ अन्याय किया और गुजरात उसका जवाब मांग रहा है."

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2002 के विधानसभा चुनाव से पहले भी गुजरात गौरव यात्रा निकाली थी.

Advertisement

इस दौरान हालांकि अमित शाह को जनविरोध का भी सामना करना पड़ा. चार-पांच लोगों ने सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया.

शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोग 'गुजरात के विकास मॉडल पर चुटकी लेने वालों' का मजाक बनाएंगे.

उन्होंने कहा, "भाजपा ने सरदार पटेल की उसी भूमि से गौरव यात्रा की शुरुआत की है, जहां से उन्होंने किसानों की आवाज उठाई थी और देश को एकजुट करने का काम शुरू किया था."

शाह ने राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात विकास मॉडल तैयार किया था जो आज पूरे देश का मॉडल बन गया है. यह मॉडल गुजरात की शान है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »