मिशन 350+ में जुटे अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के बाद अब बुलाई CMs की बैठक, मोदी भी रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हैं. केंद्र के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात के बाद अमित शाह ने अब बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है.

Advertisement
पीएम मोदी और अमित शाह की फाइल फोटो पीएम मोदी और अमित शाह की फाइल फोटो

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हैं. केंद्र के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात के बाद अमित शाह ने अब बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है.

सोमवार 21 अगस्त की शाम 6 बजे को होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे, जहां केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों और साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया जाएगा.

Advertisement

बीजेपी अध्यक्ष ने इससे पहले गुरुवार को वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की बैठक बुलाई थी. यहां उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में रखा और पार्टी नेताओं से इसके लिए कमर कस लेने का आह्वान किया.

इस बैठक में अमित शाह ने कहा उन 150 लोकसभा सीटों पर खास मेहनत करने को कहा, जहां पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. इस बैठक में इन सीटों को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया और मंत्रियों से कहा कि ऐसी सीटों को चुनकर इन पर अगले दो साल मेहनत करनी होगी.

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दाहिना हाथ माना जाता है. इन दोनों ने बीजेपी को ऐसी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जिसकी 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पीएम मोदी ने उस चुनाव में उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में एनडीए को 73 सीटें दिलाने वाले अमित शाह को पूरे चुनाव का 'मैन ऑफ द मैच' बताया था.

Advertisement

अमित शाह के बीजेपी अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी का तेजी से विस्तार हुआ और इसने गोवा, मणिपुर तथा अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बहुमत न होने के बावजूद राजनीतिक गुणाभाग से सत्ता हासिल की. आज देश के 13 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहीं 5 अन्य में वह सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »