गोमांस के शक में पिटाई पर ओवैसी का PM पर तंज- सीखें कैसा होता है न्यायपूर्ण समाज

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बकरीद की बधाई देते हुए करुणा और समावेशी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. ओवैसी ने कहा कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री के वैचारिक फूट सोल्जर ने लुकमान को हथौड़े से पीटा.

Advertisement
AIMIM चीफ असदुद्दीन औवैसी (फाइल फोटो- पीटीआई) AIMIM चीफ असदुद्दीन औवैसी (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

  • गुरुग्राम की घटना पर ओवैसी का तंज
  • गोमांस के शक में बदमाशों ने पीटा
  • मामले में SHO लाइन हाजिर

गुरुग्राम में गोमांस के शक में कुछ बदमाशों द्वारा एक शख्स की पिटाई के मामले में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बकरीद की बधाई देते हुए करुणा और समावेशी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. ओवैसी ने कहा कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री के वैचारिक फूट सोल्जरों (Foot soldiers) ने लुकमान को हथौड़े से पीटा.

Advertisement

गोमांस के शक में पिटाई

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया. इसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर लुकमान को नीचे उतार कर हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. इस घटना पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने हरियाणा पुलिस और सरकार की निंदा की है.

सीखें पीएम कैसा होता है न्यायप्रिय समाज

इस मामले में ओवैसी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने बकरीद पर हमें करुणा और समावेशी जैसे शब्दों से बधाई दी. कल ही उनके वैचारिक फूट सोल्जरों ने लुकमान को हथौड़े से मारा और उसे जेएसआर कहने पर मजबूर किया. लुकमान का अर्थ होता है एक ज्ञानवान आदमी. उम्मीद करता हूं कि पीएम लुकमान से सीख सकते हैं कि एक न्यायप्रिय समाज कैसा होता है.'

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद-अल-अजहा की बधाई देते हुए कहा था कि वे उम्मीद जताते हैं कि ये पावन त्योहार हमें एक न्यायपूर्ण, समरसतापूर्ण मधुर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे उम्मीद जताते हैं कि बकरीद का ये मौका हमारे बीच भाईचारे और करुणा की भावना को और भी बढ़ाएगा.

SHO लाइन हाजिर

गुरुग्राम की इस घटना में हरियाणा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कमिश्नर ने बादशाहपुर के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का प्रयास जारी है.

पुलिस कमिश्नर के.के. राव ने कहा कि आरोपियों को किसी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »