अब तमिलनाडु BJP के नेता ने FB पर शेयर की महिला पत्रकारों के बारे में ये ओछी टिप्पणि‍यां

तमिलनाडु बीजेपी के वरिष्ठ नेता एस. वी. शेखर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट में महिला पत्रकारों के बारे में बहुत ही अभद्र टिप्पणियां हैं.

Advertisement
तमिलनाडु बीजेपी के नेता शेखर (फोटो उनके फेसबुक प्रोफाइल से) तमिलनाडु बीजेपी के नेता शेखर (फोटो उनके फेसबुक प्रोफाइल से)

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

तमिलनाडु में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के एक महिला पत्रकार को टच करने पर विवाद उठे अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि बीजेपी के एक नेता ने फेसबुक पर बहुत ही घटिया पोस्ट शेयर किया है. राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता एस. वी. शेखर द्वारा शेयर इस पोस्ट में बहुत ही अभद्र टिप्पणियां हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, शेखर ने अपने फेसबुक पोस्ट को शीर्षक दिया है-'मदुरै यूनिवर्सिटी, राज्यपाल और एक लड़की के कुंवारे गाल'. इसमें यह दावा किया गया है कि यूनिवर्सिटीज की जगह मीडिया हाउस में लड़कियों का ज्यादा यौन उत्पीड़न होता है. इसमें दावा किया गया है कि 'बड़े लोगों के साथ सोए बिना कोई लड़की रिपोर्टर या न्यूज रीडर नहीं बन सकती.'

Advertisement

गौरतलब है कि चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला पत्रकार के गाल छूने की वजह से उपजे विवाद के बाद तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने माफी मांग ली थी. इसके एक दिन बाद वरिष्ठ के बीजेपी नेता एस. वी. शेखर ने गुरुवार को यह विवादास्पद फेसबुक पोस्ट किया.

इस पोस्ट से पत्रकार बहुत खफा हैं और चेन्नई के शेखर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ये पत्रकार शुक्रवार को बीजेपी राज्य मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे.

इस फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘हाल ही में की गई शिकायकतों से कड़वी सच्चाई बाहर आ चुकी है. इन... (गाली) महिलाओं ने गवर्नर पर सवाल उठाए हैं. मीडिया के लोग तमिलनाडु के तुच्छ, नीच और असभ्य जन हैं. कुछ अपवाद हैं. मैं सिर्फ उनकी इज्जत करता हूं अन्यथा तमिलनाडु की पूरी मीडिया अपराधियों, धूर्तों और ब्लैकमेलर्स के हाथ में है.'

Advertisement

हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर शेखर ने कहा कि यह उनके विचार नहीं हैं. उन्होंने अखबार को बताया कि उन्होंने थिरूमलाई एस नामक शख्स के पोस्ट को शेयर किया है. उन्होंने कहा कि थिरूमलाई एक ‘धुर बीजेपी समर्थक’है. उन्होंने बताया, ‘अमेरिका में मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. उन्होंने मुझे बताया था कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं.'

शेखर ने कहा, ‘शेयर करने से पहले मैंने पोस्ट पूरी तरह से नहीं पढ़ी. मैं कभी किसी को गाली नहीं दूंगा. मैं उस पोस्ट को डिलीट करना चाहता था, लेकिन फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया है. मैं अगले 24 घंटे तक फेसबुक अकाउंट नहीं खोल सकता.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »