'ब्रिटिश शेरों और सांप्रदायिक सांपों को जीतने वाला शख्स चतुर बनिया से कहीं अधिक था'

शाह के चतुर बनिया वाले बयान की निंदा करते हुए विपक्षी पार्टियों ने शनिवार को मांग की कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement
महात्मा गांधी महात्मा गांधी

नंदलाल शर्मा

  • शिकागो ,
  • 11 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने शनिवार को कहा कि ब्रिटिश शेरों और देश में सांप्रदायिक जहर वाले सांपों पर जीत हासिल करने वाला शख्स चतुर बनिया से कहीं अधिक था. राजमोहन गांधी फिलहाल अमेरिका में हैं.

उन्होंने कहा कि आज महात्मा का लक्ष्य भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कहीं अलग होता. शाह ने शुक्रवार को रायपुर में एक सभा में महात्मा गांधी को चतुर बनिया बताया था.

Advertisement

जीवनीकार और अमेरिका के इलिनॉय विश्वविद्यालय में शोध प्रोफेसर गांधी ने ई-मेल के जरिए पीटीआई को भेजे गए जवाब में कहा, 'जिस व्यक्ति ने ब्रिटिश शेरों और सांप्रदायिक जहर वाले सांपों पर जीत हासिल की, वह चतुर बनिया से कहीं अधिक था. अमित शाह जैसे लोगों के विपरीत आज उनका लक्ष्य निर्दोष और कमजोर लोगों का शिकार कर रही शक्तियों को पराजित करना होता.'

शाह के चतुर बनिया वाले बयान की निंदा करते हुए विपक्षी पार्टियों ने शनिवार को मांग की कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. साथ ही विपक्षी दलों ने इस बात पर जोर दिया कि अपमानजनक बयान को वापस लिया जाना चाहिए.

महात्मा गांधी के एक अन्य पौत्र गोपालकृष्ण गांधी ने भी कहा कि गांधी चतुर बनिया बताये जाने को हंस कर टाल देते परंतु यह टिप्पणी बदमजा है और इसके पीछे छिपी गलत मंशा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »