उपचुनाव नतीजे: UP में सपा, बीजेपी और कांग्रेस ने अपने नाम की एक-एक सीट

आठ राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 12 में से सात सीटों पर कब्जा किया है.

Advertisement
12 सीटों के लिए हुए थे उपचुनाव 12 सीटों के लिए हुए थे उपचुनाव

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

यूपी, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 12 में से सात सीटों पर कब्जा किया है.

आठ राज्यों की 12 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. सभी 12 सीटों पर मतगणना जारी है. उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के तीन, जबकि तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और त्रिपुरा की 1-1 सीटों पर 13 फरवरी को उपचुनाव हुए थे.

Advertisement

पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपचुनाव में एनडीए को मिली जीत को विकास की जीत करार दिया है. ट्वीट कर पीएम ने कहा- 'उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत में उपचुनावों में बीजेपी और सहयोगी दलों की विजय से अत्यंत खुशी हुई. जनता का आभार.' उन्होंने लिखा कि देशभर के लोगों ने विकास और सिर्फ विकास की राजनीति में अपना विश्वास जताया है.

मतगणना LIVE

  • 04:45 PM: देवदुर्ग में बीजेपी के शिवाना गौड़ा की जीत, 16,871 रहा वोटों का अंतर
  • 04:42 PM: बिदर सीट कांग्रेस के रहीम खान ने 22,721 वोटों से जीती
  • 04:40 PM: कर्नाटक के हेब्बल से बीजेपी के नारायणस्वामी ने 19,149 वोटों से जीत दर्ज की
  • 03:10 PM: त्रिपुरा की अमरपुर सीट पर माकपा की जीत
  • 01:04 PM: फैजाबाद: सपा का खाता खुला, बीकापुर से जीते आनंद सेन
  • 12:33 PM: बिहार में हरलाखी से NDA प्रत्याशी सुधांशु शेखर 18 हजार वोटों से जीते
  • 12:13 PM: UP में BJP को पहली सफलता, मुजफ्फरनगर से मिली जीत 
  • 12:07 PM: UP: देवबंद से कांग्रेस के माविया अली ने उपचुनाव में बाजी मारी
  • 12:04 PM: महाराष्ट्र: पालघर से श‍िवसेना के अमित घोड़ा ने कांग्रेसी उम्मीदवार को हराया
  • 11:53 AM: पंजाब: खडूर साहिब से जीते अकाली उम्मीदवार रविंदर सिंह
  • 11:48 AM: तेलंगाना: नारायणखेड़ सीट से TRS के भूपाल रेड्डी जीते
  • 11:25 AM: UP उपचुनाव: बीजेपी मुजफ्फरनगर और देवबंद से आगे
  • 11:01 AM: सहारनपुर: देवबंद में बीजेपी ने सपा पर बनाई बढ़त
  • 10:59 AM: त्र‍िपुरा: अमरपुर से CPM के परिमल देबनाथ ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया
  • 10:34 AM: सहारनपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार 2700 वोटों से आगे
  • 10:10 AM: महाराष्ट्र: पालघर में 8 राउंड की मतगणना के बाद शिवसेना के अमित घोड़ा आगे
  • 10:03 AM: मुजफ्फरनगर: सपा उम्मीदवार 10 हजार वोटों से आगे
  • 10:00 AM: कर्नाटक: हेब्बल से BJP के नारायणसामी 12063 वोटों से आगे
  • 09:50 AM: फैजाबाद: बीकापुर से सपा उम्मीदवार आगे
  • 09:48 AM: कर्नाटक: देवदुर्ग से बीजेपी उम्मीद शिवाना गौड़ा 4893 वोटों से आगे
  • 09:46 AM: मुजफ्फरनगर: सपा ने बीजेपी पर बनाई बढ़त, 2844 वोटों से आगे
  • 09:42 AM: कर्नाटक: बिदर से कांग्रेस के रहीम खान 3062 वोटों से आगे
  • 09:36 AM: खडूर साहिब से अकाली दल के रविंदर सिंह आगे
  • 09:12 AM: बिहार: हरलाखी से RLSP के सुधांशु शेखर 2600 वोटों से आगे
  • 09:08 AM: MP: मैहर से बीजेपी के नारायण त्र‍िपाठी 1800 वोटों से आगे
  • 09:03 AM: मुजफ्फरनगर: BJP के कपिलदेव अग्रवाल 3 हजार वोटों से आगे
  • 09:00 AM: MP: मैहर से बीजेपी उम्मीदवार नारायण त्र‍िपाठी 1200 वोटों से आगे
  • 08:50 AM: पंजाब: खडूर साहिब से अकाली उम्मीदवार रवींद्र सिंह 3489 वोटों से आगे
  • 08:36 AM: MP: मैहर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »