राजस्थान: ससुराल वालों ने मां-बेटी से की सरेआम मारपीट, पिलाया पेशाब

महिला ने सिर्फ इतनी गलती की कि उसने अपनी बेटी की शादी करने का फैसला उनकी इच्छा से नहीं लिया. पुलिस ने इस मामले पर सोमवार शाम तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
अब तक 8 लोग गिरफ्तार अब तक 8 लोग गिरफ्तार

लव रघुवंशी

  • बाड़मेर,
  • 02 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर से दिल दहला देने वाली खबर आई है. एक महिला और उसकी बेटी का कथित तौर पर उसके ही ससुराल वालों ने यौन शोषण किया है. इतना ही नहीं ससुराल वालों ने न सिर्फ सरेआम इनके साथ मारपीट की, बल्कि जबरन पेशाब भी पिलाया गया.

दरअसल, महिला ने सिर्फ इतनी गलती की कि उसने अपनी बेटी की शादी करने का फैसला उनकी इच्छा से नहीं लिया. पुलिस ने इस मामले पर सोमवार शाम तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उस पर और उसकी 16 साल की बेटी पर उसके पति के परिवार के करीब 21 लोगों ने हमला किया.

Advertisement

पीड़ित महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की महिला के में छड़ी डाली गई. साथ ही उसकी पत्नी और बेटी के साथ बलात्कार किया गया. यही नहीं उसके 15 साल के बेटे को भी बुरी तरह पीटा गया. महिला और बेटी को पेशाब भी पिलाई गई. पीड़ित महिला बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »