अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद गहलोत ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- राहुल गांधी की सलाह सही थी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेट्स जो बाइडेन की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. अशोक गहलोत ने कहा कि अमेरिकी चुनाव नतीजों से साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी की सलाह सही थी.

Advertisement
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फोटो-PTI) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फोटो-PTI)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 08 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST
  • 'अमेरिका की घरेलू राजनीति से दूर रहने की सलाह'
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन को मिली जीत
  • गहलोत ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर कसा तंज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेट्स जो बाइडेन की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. अशोक गहलोत ने कहा कि अमेरिकी चुनाव नतीजों से साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी की सलाह सही थी.

असल में, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच रिश्तों को लेकर गहलोत ने तंज कसा है. उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया कि पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सलाह में सही थे कि पीएम मोदी को अमेरिका की घरेलू राजनीति में शामिल होने से बचना चाहिए था.

Advertisement

पीएम मोदी के आमंत्रण पर डोनाल्ड ट्रंप भारत आए. नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भव्य 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी तरह मोदी अमेरिका पहुंचे और 'हाउडी मोदी' इवेंट में शरीक हुए. मोदी के अमेरिका के कार्यक्रम को लेकर यह कहा गया कि अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के बीच ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ाने के मकसद से यह इवेंट आयोजित किया गया था. 

देखें: आजतक LIVE TV

अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को सलाह दी थी कि पीएम मोदी को अमेरिका की घरेलू राजनीति में शामिल होने से बचना चाहिए था. अमेरिकी चुनावों के नतीजों से यह सही साबित हुआ.'

गहलोत ने यह भी दावा कि राहुल गांधी की कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी को दी गई सलाह पर भी काफी सराहना मिली. मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, राहुल गांधी की सलाह को सराहना मिली. इस सलाह में कोरोना को लेकर उनका मशविरा भी शामिल था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »