ऑडियो टेप मामला: कल लिया जाएगा कारोबारी संजय जैन का वॉयस सैंपल, कोर्ट से मिली इजाजत

कारोबारी संजय जैन पर ऑडियो टेप मामले में गंभीर आरोप लगे थे. अब जांच कर रही टीम को उनका वॉयस सैंपल लेने की इजाजत मिल गई है.

Advertisement
कारोबारी संजय जैन (फाइल) कारोबारी संजय जैन (फाइल)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 30 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

  • संजय जैन का वॉयस सैंपल लेने की इजाजत
  • मंत्री और विधायकों में बात करवाने का आरोप
राजस्थान के दंगल में कई मोड़ अबतक सामने आ चुके हैं. बीते दिनों विधायकों के खरीद फरोख्त मामले में ऑडियो टेप सामने आए थे, जिसपर काफी बवाल हुआ था. अब इस मामले में जिस कारोबारी संजय जैन को गिरफ्तार किया गया है, उसका वॉयस सैंपल लेने की इजाजत मिल गई है. SIT शुक्रवार को संजय जैन का वॉयस सैंपल लेगी.

SIT का कहना है कि कोर्ट की ओर से उन्हें वॉयस सैंपल लेने की इजाजत मिल गई है. पहले 29 जुलाई को इसके लिए इजाजत मांगी गई थी, हालांकि किसी कारण सुनवाई टल गई थी.

Advertisement

बता दें कि आरोप है कि जो कथित ऑडियो सामने आया है उसमें संजय जैन ही बागी विधायक भंवरलाल शर्मा की बात केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से करवाते हैं. जिसमें पैसों के लेन-देन की बात करने का दावा किया गया है.

ऑडियो सामने आने के बाद ही राजस्थान की SOG ने इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई थी. इस मामले में राजस्थान से ही संजय जैन की गिरफ्तारी हुई थी, बाद में उसकी रिमांड ली गई थी. SOG की तरफ से बागी कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का वॉयस सैंपल लेने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह अभी तक उसमें सफल नहीं हो पाई है.

इसके अलावा SOG की एक टीम दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सैंपल लेने आई थी, लेकिन मंत्री की ओर से ऑडियो की सत्यता पर सवाल खड़े किए गए थे और सैंपल नहीं दिया गया था.

Advertisement

हालांकि, राज्य सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि ऑडियो सत्य है और वह इसकी जांच कराने के लिए तैयार हैं. इसके बाद ही गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से फोन टैपिंग मामले में नोटिस जारी किया था और जवाब तलब किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »