राजस्थान: किसान ने दी खुदकुशी की धमकी, संजीव बालियान बोले- जा कर ले

राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय भेड़ एवं किसान मेले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान मुख्य अतिथि रहे. किसानों के घेराव से परेशान मंत्री ने आखिरकार अपना आपा खो दिया.

Advertisement
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान

सबा नाज़

  • टोंक,
  • 30 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय भेड़ एवं किसान मेले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान मुख्य अतिथि रहे. किसानों के घेराव से परेशान मंत्री ने आखिरकार अपना आपा खो दिया.

दरअसल संस्थान की फील्ड विजिट कर लौटे मंत्री बालियान को एक के बाद एक तीन संगठनों के घेराव का सामना करना पड़ा. मालपुरा के ज्वैलर्स व सवाई माधोपुर से आये खाद-बीज विक्रेताओं के घेराव से परेशान मंत्री मुख्य समारोह में पहुंचे ही थे कि वहां कई किसान अपनी-अपनी समस्यायें लेकर मंच पर पहुंच गये. इन्हीं में से एक किसान गिर्राज जाट ने मंच पर जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री को अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दी.

Advertisement

किसान ने दी आत्महत्या की धमकी
गिर्राज का कहना था कि पिछले पंद्रह दिनों से उसके गांव में विद्युत निगम की लापरवाही से लाईट नहीं आ रही है जिसके चलते उसके खेत पर लगे लगभग 300 से अधिक पौधे जलना शुरू हो गये हैं. ने जब किसान को कार्यक्रम के बाद इस मामले में मिलने की बात कही तो वह बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.

'जा करले फिर...'
पहले तो ने उसे इस तरह की बातें नहीं बोलने की नसीहत दी लेकिन जब वह नहीं माना तो बालियान को गुस्सा आ गया और वह बोल बैठे कि- जा करले फिर. इस पूरे मामले के बाद तुरंत ही मंच पर मौजूद अविकानगर के अधिकारी व सुरक्षाकर्मी किसान गिर्राज को मंच से हटाकर नीचे ले गये और फिर उसे पंडाल से बाहर कर दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »