राजस्थान के पंचायत उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस को लगा झटका

राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पंचायत चुनाव के जरिए बीजेपी ने एक बार फिर वापसी की है. सूबे के 8 जिलों के 10 सीटों पर हुए पंचायत उपचुनाव में से बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है.

Advertisement
बीजेपी (फोटो-PTI) बीजेपी (फोटो-PTI)

शरत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के 20 दिन बाद ही स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी को झटका लगा है. वहीं, बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रही. सूबे के 8 जिलों के 10 सीटों पर हुए पंचायत उपचुनाव में से बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस को महज 4 सीटें मिली हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत के उपचुनाव के नतीजे रोक दिए गए थे.

Advertisement

बता दें कि इन 10 सीटों पर 28 सितंबर को मतदान हुआ था. इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस और 3  पर बीजेपी और एक पर निर्दलीय का कब्जा था. इस लिहाज से देखें तो बीजेपी को पिछले चुनाव की तुलना में 3 सीटों का फायदा हुआ है और कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान हुआ है.

बीजेपी ने अलवर जिला परिषद की एकमात्र सीट के साथ पंचायत समिति की 5 सीटों पर जीत हासिल की है . भीलवाड़ा की मांडलगढ़ ,चुरू की बिदासर ,दौसा के लावणा,नागौर के मेड़ता और पाली जैतारण पंचायत समिति की 1 -1 सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है.

बिदासर, मेड़ता ,जैतारण कांग्रेस से और लवाण सीट निर्दलीय से बीजेपी ने छिनी है. हालांकि, धौलपुर के बाड़ी पंचायत समिति की तीनों सीटें कांग्रेस ने जीती है. जबकि लाडपुरा सीट को कांग्रेस ने बीजेपी से छिनी है.

Advertisement

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'उपचुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि नई सरकार लोगों के विश्वास पर खरा नहीं उतरी है. महज 20 दिनों में सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है.  कांग्रेस ने वादा किया था कि 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन आज तक एक पैसे का कर्जा माफ नहीं किया है.' वहीं, कांग्रेस की और से कहा गया है कि हम हर छोटे-बड़े चुनाव को महत्व देते हैं और इस उपचुनाव की भी समीक्षा करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »