राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मांग और उपलब्धता के आधार पर दिए जा रहे रेमडेसिविर

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से अब तक 81 हजार 964 इंजेक्शनों का वितरण सरकारी और निजी अस्पतालों को  किया जा चुका है.

Advertisement
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 27 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST
  • अप्रैल में 81, 964 रेमडेसिविर इंजेक्शन किए गए वितरित
  • अगले सप्ताह बढ़ाई जाएगी इंजेक्शन की सप्लाई
  • केंद्र सरकार ने भी बढ़ाया है राजस्थान का कोटा  

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते केस के साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन के व्यवस्थित वितरण के प्रयास किये जा रहे हैं. चिकित्सा संस्थानों की मांग और उपलब्धता के अनुसार इंजेक्शनों का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से अब तक 81 हजार 964 इंजेक्शनों का वितरण सरकारी और निजी अस्पतालों को  किया जा चुका है. 

Advertisement

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 53 हजार 552 और निजी क्षे़त्र से 27 हजार 631 और लगभग 74 निजी अस्पतालों को 781 रेमडेसिविर इंजेक्शन वितरण किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि को मरीजों की संख्या में 20 मार्च के बाद लगातार बढ़ोत्तरी हुई, इससे रेमडेसिविर की मांग में भी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है. चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या 10, 484 थी, जोकि आज 1 लाख 36 हजार से ज्यादा हो गई है. 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष यानी कि 1 अप्रैल  2020 से 31 मार्च 2021 और 1 अप्रैल  2021 से 25 अप्रैल  2021 में जारी होने वाले इंजेक्शनों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए, तो लगभग पिछले एक वर्ष में प्रतिमाह औसतन 20,567 इंजेक्शन जारी किए गए थे, जबकि अप्रैल-2021 माह में गत वर्ष के प्रतिमाह औसत के लगभग 8.5 गुना संख्या अधिक रही. उन्होंने बताया कि महंगे और आपूर्ति कम होने के बावजूद भी 36 टोसिलीजूमेब इंजेक्शन वितरण के लिए जारी किए गए है.

Advertisement

डॉ. शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों को रेमडेसिविर का अलोकेशन किया गया था, जिसमें से राजस्थान को 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मात्र 26,500 इंजेक्शन का आवंटन किया गया. चिकित्सा सचिव द्वारा केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर मांग के अनुसार  कोटा रिवाइज करने के लिए लिखा. अब भारत सरकार ने राजस्थान का कोटा रिवाइज करके 67,000 कर दिया है. 

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि कर्नाटक एवं गोवा मामले में स्वयं केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा. यही नहीं राजस्थान के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों को भी पत्र लिखकर राजस्थान के हिस्से की दवाइयों को नहीं रोके जाने के लिए आग्रह किया. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, आरएमएससीएल द्वारा तीनों ही क्रयादेश वाली कंपनियों के राष्ट्रीय हैड या एमडी से लगातार फॉलो कर स्टॉक मंगाया जा रहा है. पिछले 16 दिनों में कंपनियों द्वारा 33 हजार 350 रेमडेसिविर की सप्लाई की गई है एवं अगले सप्ताह में सप्लाई बढ़ाने का कमिटमेंट किया गया है.

गौरतलब है कि रेमडेसिविर निर्माता कंपनियां राजस्थान से बाहर स्थित हैं और कई बार राजस्थान को मिलने वाली सप्लाई को रोकने के भी मामले सामने आए हैं. आरएमसीएल एमडी आलोक रंजन ने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 53 हजार 552 और निजी क्षे़त्र से 27 हजार 631 और लगभग 74 निजी अस्पतालों को 781 रेमडेसिविर इंजेक्शन वितरण किए जा चुके हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »