राजस्थान में कमान संभालते ही CM अशोक गहलोत ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

अशोक गहलोत ने पहले प्रशासनिक फेरबदल में 40 IAS अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिए. 

Advertisement
अशोक गहलोत अशोक गहलोत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:09 AM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमान संभालते ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. उन्होंने पहले प्रशासनिक फेरबदल में 40 IAS अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिए.

पर्यटन और वन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. अब तक इस पद पर कार्य कर रहे तन्मय कुमार को बीकानेर में आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास के पद पर लगाया गया है.

Advertisement

रांका को रीको के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव तथा चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव राजन विशाल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अन्य अधिकारियों में वित्त, आबकारी और कराधान के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश शर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसी तरह उद्योग एवं राजकीय उपक्रम एवं अप्रवासी भारतीय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, गृह रक्षा, जेल एवं राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

सुदर्शन सेठी को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग, खान व खनिज विभाग, गिरिराज सिंह को अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, वीनू गुप्ता को अतिरिक्त मुख्यसचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष आरएसआरडीसी और डा. सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्यसचिव उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा अप्रवासी भारतीय विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

Advertisement

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अंतर सिंह नेहरा और शाहीन अली खान को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री के पद पर स्थानांतरित किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास विशिष्ठ सहायक के पद पर कार्य कर रहे डा. देवाराम सैनी को विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पद तैनात किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »