राहुल गांधी को गद्दार कहने वाले बीजेपी विधायक पर केस दर्ज

राजस्थान से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी कांग्रेस उपाध्यक्ष को जेएनयू मामले में गद्दार कहने पर उनके खिलाफ अमेठी में मामला दर्ज किया गया है. अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता रवि दर्शन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है.

Advertisement
राजस्थान से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी राजस्थान से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी

सबा नाज़

  • अमेठी,
  • 24 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

राजस्थान से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी कांग्रेस उपाध्यक्ष को जेएनयू मामले पर गद्दार करार देना महंगा पड़ गया है. उन पर आईपीसी की धारा 352 और चार अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है. अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता रवि दर्शन ने कैलाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

बाड़मेर की बायतु विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को करार देते हुए कहा था कि उन्हें फांसी पर लटका कर गोली मार दी जाए. विधायक ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी हरकतें करने वालों का समर्थन करके कांग्रेस ने देश के खिलाफ काम किया है. कैलाश ने राहुल गांधी से माफी मांगने और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की भी मांग की थी.

Advertisement

किसानों की सभा में दिया था भाषण
विधानसभा क्षेत्र में किसानों की एक जनसभा में विधायक ने कहा, 'कुछ लोगों ने की तारीफ करते हुए उसके समर्थन में नारे लगाए, भारत को तोड़ने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, और अगर कांग्रेस के राजकुमार कहे जाने वाले राहुल गांधी उनके समर्थन में खड़े होते हैं तो यह देशद्रोह है.'

वायरल हुआ भाषण का वीडियो
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं और ऐसे शख्स को सजा दी जानी चाहिए. उन्हें लटकाकर गोली मार देनी चाहिए. विधायक के इस भाषण का हो गया. विधायक से जब इस संबंध में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हां मैंने ऐसा कहा है. भारत माता की ओर उंगली उठाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement