राजस्थान विधानसभा चुनाव: जोधपुर सीट पर कांग्रेस जीती

राजस्थान के जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने मौजूदा विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली को  कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार ने 5849 मतों से पटखनी दे दी है. मनीषा को 64172 और अतुल को 58323 वोट मिले.

Advertisement
जोधपुर में बीजेपी की रैली (फोटो-Twitter/@narendramodi) जोधपुर में बीजेपी की रैली (फोटो-Twitter/@narendramodi)

विवेक पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

राजस्थान के जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने मौजूदा विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली को  कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार ने 5849 मतों से पटखनी दे दी है. मनीषा को 64172 और अतुल को 58323 वोट मिले.

सीटों के लिहाज से राजस्थान के सबसे बड़े क्षेत्र मारवाड़ में जोधपुर संभाग के 6 जिले-बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, सिरोही की कुल 33 सीट और नागौर जिले की 10 सीटों को मिलाकर कुल 43 विधानसभा क्षेत्र हैं. कभी कांग्रेस का गढ़ रहे मारवाड़ में पिछले चुनाव में बीजेपी ने 39 सीट जीत कर इस गढ़ को ढहा दिया. कांग्रेस के खाते में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीट समेत महज तीन सीट आई जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया.

Advertisement

जोधपुर जिले की दस विधानसभा-फलोदी, लोहावट, ओसियां, शेरगढ़, जोधपुर, सूरसागर, सरदारपुरा, बिलाड़ा, भोपालगढ़ और लूणी सीट में 9 पर बीजेपी का कब्जा है. जबकि सरदारपुरा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक हैं.

जोधपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 128 की बात करें तो यह सामान्य सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 295683 है जो पूरी तरह से शहरी क्षेत्र है. कुल आबादी का 7.66 फीसदी अनुसूचित जाति और 1.06 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 65.07 फीसदी और 2014 के लोकसभा चुनाव में 63.12 फीसदी वोटिंग हुई थी. पिछले तीन विधानसभा चुनावों से लगातार जोधपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा बना हुआ है.

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए बीजेपी विधायक कैलाश चंद भंसाली ने कांग्रेस के सुपारस भंडारी को 14510 मतों से पराजित किया. बीजेपी के कैलाश चंद भंसाली को 60928 और कांग्रेस के सुपारस भंडारी को 46418 वोट मिले थें.

Advertisement

2008 विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैलाश चंद भंसाली ने कांग्रेस से पूर्व विधायक जुगल भंडारी को 8599 वोट से शिकस्त दी. बीजेपी के कैलाश चंद भंसाली को 49122 और कांग्रेस के जुगल भंडारी को 40523 वोट मिले थें.

“ To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable ”

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement