Rajasthan Assembly Election Result 2018: बारां-अटरू सीट से मंत्री बाबूलाल हारे, कांग्रेस जीती

राजस्थान की जनता ने राज्य में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन का जनादेश दिया है. बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार कांग्रेस पार्टी की सत्ता में एक बार फिर वापसी हुई है.

Advertisement
राजस्थान सरकार में मंत्री बाबूलाल वर्मा (फाइल फोटो) राजस्थान सरकार में मंत्री बाबूलाल वर्मा (फाइल फोटो)

विवेक पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार राज्य में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बरकरार रखा है. बारां जिले की बारां-अटरू विधानसभा सीट से कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल ने बीजेपी सरकार में मंत्री बाबूलाल वर्मा को 12248 मतों से शिकस्त दी है. पानाचंद मेघवाल को 86986 और बाबूलाल वर्मा को 74738 वोट मिलें.

हाड़ौती क्षेत्र की बात करें तो यह राजस्थान का वो इलाका है, जो हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में हाड़ौती के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले की 17 सीटों में से कांग्रेस को महज एक सीट पर संतोष करना पड़ा.

Advertisement

बारां जिले की चार विधानसभा- अंता, किशनगंज, छबड़ा और बारां-अटरू सीट पर बीजेपी का कब्जा है. बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र संख्या 195 की बात करें तो यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 316324 है जिसका 53.96 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 46.04 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. वहीं कुल आबादी का 23.24 फीसदी अनुसूचित जाति और 13.64 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं.

2017 की वोटर लिस्ट के अनुसार बारां-अटरू विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 210820 है और 277 पोलिंग बूथ हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 75.27 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 69.06 फीसदी मतदान हुआ था.

2013 विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रामपाल मेघवाल ने कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल को 20600 वोटों से पराजित किया. बीजेपी के रामपाल मेघवाल को 77087 और कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल को 56487 वोट मिले थे.   

Advertisement

साल 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल ने पूर्व मंत्री मदन दिलावर और बारां-अटरू से लगातार चार बार के विधायक मदन दिलावर को 16574 मतों से शिकस्त दी. कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल को 64697 और बीजेपी के मदन दिलावर को 48123 वोट मिले थें.

To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement