कांग्रेस के सामने चुनौती, क्या बीकानेर पूर्व सीट पर मिलेगी फतह?

बीकानेर जिले की कुल 7 विधानसभा सीटों में से 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 मिली थीं. जबकि 2 सीटों पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. यहां 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है.

Advertisement
राजस्थान चुनाव राजस्थान चुनाव

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

राजस्थान में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य के दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बार वसुंधरा राजे के सामने जहां अपना किला बचाने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस एक बार फिर खोया जनाधार हासिल कर सत्ता वापसी की हर मुमकिन कोशिश कर रही है.

विधानसभा का समीकरण

Advertisement

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

बीकानेर जिले का चुनावी समीकरण

बीकानेर जिले में कुल 7 विधानसभा सीट आती हैं. 2013 के चुनाव में जिले में कुल  13,17,766 वोटर्स थे, जिनमें से 9,84,223 लोगों (74.7%) ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था. यहां 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. सामान्य सीटों में बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, कोलायत, लूणकरणसर, डूंगरगढ़, नोखा आती हैं, जबकि खाजूवाला आरक्षित सीट है.

Advertisement
जिले की इकलौती आरक्षित सीट पर 2013 चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. जबकि बाकी 6 सीटों में 2 कांग्रेस, एक निर्दलीय और तीन बीजेपी के खाते में गई थी. यानी कुल 7 सीटों में से 4 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

वोट शेयर की बात की जाए तो बीजेपी को 40.8 और कांग्रेस को 40.2 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था. जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 15.4 प्रतिशत वोट गया था. बीएसपी को बीकानेर जिले में 1.3 फीसदी वोट हासिल हुआ था.

बीकानेर पूर्व सीट

बीकानेर शहर को राव बीका ने 1486 में बसाया था और अब यह राजस्थान का चौथा सबसे बड़ा शहर बन गया है. अक्षय तृतीया के मौके पर यहां पंतग उड़ाकर स्थापना दिवस मनाया जाता है. बीकानेर को 'जंगला देश' के नाम भी जाना जाता था. बीकानेर के राजा 'जंगला देश' के स्वामी होने के कारण अब तक 'जंगल धर बादशाह' कहलाते हैं.

कहा जाता है कि नेरा नामक का एक गडरिया था. जब राजा राव बीका ने नेरा से एक शुभ जगह के बारे में पूछा तो उसने इस जगह के बारे में बताया. नेरा ने कहा कि इस जगह पर मेरी एक भेड़ का मेमना 3 दिन तक भेड़ के साथ 7 सियारों के बीच एकला रहा और सियारों ने भेड़ और उसके बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. नेरा ने शहर के नाम के साथ अपना नाम जोड़ने की भी शर्त रखी, जिसके बाद इसका नाम बीकानेर पड़ा.

Advertisement

2013 चुनाव का रिजल्ट

सिद्धी कुमारी (बीजेपी)- 77,839 (60%)

गोपाल लाल गहलोत (कांग्रेस)- 46,162 (35%)

2008 चुनाव का रिजल्ट

सिद्धी कुमारी (बीजेपी)- 60,591 (59%)

तनवीर मलावत (कांग्रेस)- 22,938 (22%)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »