राजस्थान: प्रियंका गांधी के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा- तुझमें इंदिरा दिखती है

राजस्थान में ऐसी आवाज पहले कभी नहीं उठी. ये पहली बार देखा गया है कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर लगे हों.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 14 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

कांग्रेस में प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग अब यूपी और दिल्ली के बाहर भी उठने लगी है. इन दो राज्यों के बाद अब राजस्थान में भी प्रियंका को राजनीति में लाने के लिए आवाज उठ रही है. इसके लिए बाकायदा पोस्टर भी लगाए गए हैं.

राजस्थान में ऐसी आवाज पहले कभी नहीं उठी. ये पहली बार देखा गया है कि कांग्रेस में के समर्थन में पोस्टर लगे हों. वो भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस के बाहर. इन पोस्टरों में प्रदेश कांग्रेस में ही अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन की फोटो लगाई गई है. साथ में अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर हफीज खान और जयपुर के इस विभाग के उपाध्यक्ष नवाब बक्श के भी तस्वीरें है.

Advertisement

इंदिरा गांधी से की गई तुलना
पोस्टरों में प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से की गर्इ है. में लिखा गया है- 'सच है तुझमें इंदिरा गांधी दिखती हैं.' हालांकि पोस्टर के संबंध में बातचीत के लिए अब तक इन नेताओं से सम्पर्क नहीं हो सका है.

...और देखते ही देखते फाड़े जाने लगे पोस्टर
ऐसा नहीं है कि देश में ऐसे हैं. लेकिन जयपुर में ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है. पोस्टर का मामला तूल पकड़ता गया तो कांग्रेस नेता हरकत में आए और धीरे-धीरे पोस्टक को फाड़ा जाने लगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »