केंद्रीय मंत्री शेखावत की बढ़ी मुश्किल, 824 करोड़ के घोटाला के केस में होगी पूछताछ

संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी के करोडों रुपये के घोटाले मामले में न्यायलय के आदेश के बाद एसओजी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से पूछताछ करेगी. इस मामले में कोर्ट ने गजेंद्र सिंह से भी अनुसंधान के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement
गजेंद्र सिंह शेखावत से होगी पूछताछ गजेंद्र सिंह शेखावत से होगी पूछताछ

aajtak.in

  • ,
  • 23 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

  • गजेंद्र सिंह शेखावत की बढ़ी मुश्किल
  • 824 करोड़ के घोटाले केस में होगी पूछताछ

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी के करोडों रुपये के घोटाले मामले में न्यायलय के आदेश के बाद एसओजी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से पूछताछ करेगी. इस मामले में कोर्ट ने गजेंद्र सिंह से भी अनुसंधान के आदेश दिए हैं. एसओजी गजेंद्र सिंह शेखावत,उनकी पत्नी और उनके सहयोगी से पूछताछ करेगी.

Advertisement

बाड़मेर निवासी गुमनाम सिंह और लाबू सिंह के अनुरोध पर कोर्ट ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के 824 करोड़ के घोटाले में इन सभी लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में लाखों रुपये जमा कराए थे और सोसाइटी ने सारे पैसे गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके सहयोगियों की कंपनियों में लगाया था. इस बीच सोसाइटी करोड़ों रुपये के घोटाले में फंस गई.

शिकायतकर्ता के वकील ने बताया कि हमारे मुवक्किल ने पोस्टर और रिकॉर्ड देखकर इसस सोसाइटी में पैसे लगाए थे. इस सोसाइटी का गजेंद्र सिंह शेखावत की कंपनियों से घनिष्ठ संबंध थे.

गहलोत सरकार गिराने के आरोप

इससे पहले केंद्रीय मंत्री पर राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने के आरोप भी लगे थे. जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं है. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक ऑडियो फेक है. उन्होंने कहा कि मैं मारवाड़ की भाषा बोलता हूं जबकि ऑडियो टेप में झुंझुनू टच है. ऑडियो जोड़-तोड़ कर भी तैयार किया जा सकता है.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं कई संजय जैन को जानता हूं, इसलिए मुझे बताया जाए कि कौन सा संजय जैन है और उन्होंने मेरे किस मोबाइल नंबर पर बात कराई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »