रेड लाईट तोड़कर बस ने दो को कुचला, राहगीरों ने बस उठाकर एक की जान बचाई

जयपुर में सरकारी लो फ्लोर बसें सड़क पर चलती-फिरती यमदूत बनती जा रही हैं. जयपुर के व्यस्त टोंक रोड चौराहे पर एक लड़की पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए रेड लाईट देखकर जेब्रा क्रासिंग पार कर रही थी. तभी अचानक से एक लो फ्लोर बस रेड लाईट सिग्नल को तोड़ते हुए लड़की के ऊपर चढ़ गई. साथ ही स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
जयपुर में बस ने दो लोगों को कुचला जयपुर में बस ने दो लोगों को कुचला

केशवानंद धर दुबे / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 23 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

जयपुर में सरकारी लो फ्लोर बसें सड़क पर चलती-फिरती यमदूत बनती जा रही हैं. जयपुर के व्यस्त टोंक रोड चौराहे पर एक लड़की पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए रेड लाईट देखकर जेब्रा क्रासिंग पार कर रही थी. तभी अचानक से एक लो फ्लोर बस रेड लाईट सिग्नल को तोड़ते हुए लड़की के ऊपर चढ़ गई. साथ ही स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

बस ने 35 फीट तक लड़की को घसीटा

50-60 कि.मी. प्रति घंटे के स्पीड से आ रही बस ने लड़की को करीब 35 फीट तक घसीटा. पहले तो बस की स्पीड देखकर लोग भागे मगर बस जैसे ही एक दीवार से टकराकर बस रुकी तो लोग लड़की को बचाने पहुंचे. वहां देखा तो किनारे से जा रहे स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. मगर लड़की का हाथ बस के नीचे दबा था. लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस खाली हाथ मौके पर पहुंची. बता दें कि ड्राईवर तो मौके से भाग गया.

लोगों ने बस को उठाकर बचाया लड़की को

. बस में सवार लोग उतरे और आस पास के लोग जुटे. किसी ने सरकारी मदद का इंतजार नहीं किया और सैकड़ो लोगों ने बस को अपने हाथों से उठा लिया और लड़की को बचा लिया.

Advertisement

 19 साल के विशाल जीओ बाबू . उसकी मौके पर मौत हो गई.  जिस लड़की को बचाया गया वो सीकर की रहनेवाली है और इसी साल पढ़ने के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी में आई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »