बैन के बाद अधिकारी की गाड़ी पर नीली बत्ती, कटा चालान

हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने पुलिस दल को अपने पद की जानकारी भी दी लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और चालान काट दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST

मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए लाल व नीली बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी हो.लेकिन कुछ सरकारी बाबुओं ऐसे भी है,जिनको VIP स्टेटस से हाथ धोना कतई गवारा नहीं.ऐसा ही एक मामला राजस्थान से आया है.राजस्थान पुलिस ने एक वाहन में नीली बती का इस्तेमाल करने पर कल रात चालक पर जुर्माना किया. इस वाहन में हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन और उनका परिवार सवार था.

Advertisement

अधिकारी राहुल जैन ने दिखायी पद की धौंस

दौसा जिले के बांदीकुई के पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि पुलिस के राष्ट्रीय राज मार्ग गश्ती दल ने हरियाणा से रोहतक की ओर से नीली आने की सूचना दी जिस पर पुलिस ने वाहन को रोक कर पूछताछ की.इस दौरान वाहन में सवार हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने पुलिस दल को अपने पद की जानकारी भी दी. लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और चालान काट दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानून का हवाला देते हुए वाहन पर अवैध नीली बत्ती लगी होने पर चालक के खिलाफ चालान बना कर चार सौ रूपये का जुर्माना किया. चालक ने जुर्माना अदा कर दिया.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »