जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब एक वायरल मैसेज के जरिए छात्रा के साथ बदसलूकी, बलात्कार और खुदकुशी की कोशिश की अफवाह फैल गई. इस अफवाह के बाद छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कैंपस के भीतर जमकर बवाल काटा.