पंजाब के मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किया गया है. ईडी की टीम ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के दफ्तर में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी वहां हंगामा हो गया. पिछले दो दिनों से ईडी की टीम पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को चंडीगढ़ में एक सरकारी कोठी और एक मंत्री के भतीजे के घर पर भी रेड की गई थी.