अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, AK-47 और ग्लॉक पिस्टल बरामद

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में आईएसआई समर्थित आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक AK-47 राइफल, तीन 9mm ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए. जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और पाकिस्तान रूट से हथियार भेजे गए थे.

Advertisement
ISI कनेक्शन का खुलासा.(Photo: Representational) ISI कनेक्शन का खुलासा.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • अमृतसर,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक AK-47 राइफल और तीन अत्याधुनिक 9 मिमी ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से दो मैगजीन और 36 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सूरज, निवासी अटारी और अमरजीत सिंह उर्फ रोहित, निवासी छेहर्ता के रूप में हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमृतसर में 7 किलो हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगाई थी खेप

सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलरों से संपर्क

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे. जांच में यह भी पता चला है कि यह मॉड्यूल कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और देश तथा पुलिस बल के खिलाफ कथित तौर पर प्रचार करने की गतिविधियों में भी शामिल था.

डीजीपी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और इसके आगे तथा पीछे के लिंक क्या हैं, ताकि पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.

Advertisement

खुफिया सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि यह गिरफ्तारी घरिंडा थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों ने की है. पुलिस को इस मॉड्यूल के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुहावा गांव के पास संदिग्धों को रोका और तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियारों की खेप विदेशी हैंडलरों द्वारा पाकिस्तान के रास्ते भेजी गई थी.

पंजाब में आतंकी गतिविधियों की साजिश

एसएसपी के अनुसार बरामद हथियार पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजे गए थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मॉड्यूल के जरिए किस तरह की योजनाएं तैयार की जा रही थीं.

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि राज्य में किसी भी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »