कोरोना के बढ़ते खतरे पर राज्य अलर्ट, पंजाब में नाइट कर्फ्यू, दिल्ली में भी केजरीवाल ने बुलाई बैठक

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. यह नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

Advertisement
कोरोना के कारण कई शहरों में लगी पाबंदी कोरोना के कारण कई शहरों में लगी पाबंदी

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 18 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST
  • पंजाब के 9 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू
  • कल आए थे 2 हजार से अधिक नए मामले

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. यह नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. सीएम अमरिंदर ने गुरुवार को कहा कि नाइट कर्फ्यू की गाइडलाइन शाम तक जारी कर दी जाएगी, यह नाइट कर्फ्यू हालात पर काबू पाने तक जारी रहेगा.

Advertisement

उधर, दिल्ली में कोरोना को लेकर केजरीवाल सरकार अलर्ट पर आ गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बैठक बुलाई है. इस बैठक से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि अभी फिक्र करने की बात नहीं है, दिल्ली की पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से कम है और यहां पर अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट किया जा रहा है.

आपको बता दें कि पंजाब में 1 से 17 मार्च के बीच कोरोना के नए मरीजों की तादाद चार गुना बढ़ गई है. एक मार्च को 500 नए केस सामने आए थे, जबकि 17 मार्च को 2045 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. बुधवार को एक दिन में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि पिछले एक महीने में 392 लोग जान गंवा चुके हैं.

Advertisement

पंजाब में कोरोना के मामले जिस तरीक़े से दोबारा बढ़ रहे हैं, वह पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते जा रहे हैं. पिछले साल सितंबर के महीने में एक दिन में 2067 नए केस आए थे और अब वही संख्या मार्च में हो गई है. एक तरफ़ लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा रही है तो दूसरी तरफ़ पंजाब में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 6172 पहुंच गया है.

फरवरी के महीने में पंजाब में 8,706 मामले दर्ज किए गए, जबकि मार्च में हर रोज करीब एक हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. पंजाब में 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच 392 मौतें हुई हैं, मृत्यु दर 4.5 फीसदी के करीब पहुंच गई है. राज्य में पिछले एक सप्ताह में 194 मौतें हुई हैं, जबकि 217 मौतें पूरे फरवरी महीने में दर्ज की गईं.

पंजाब में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर का कहना है कि राज्य में उच्च मृत्यु दर इस तथ्य के कारण हो सकती है कि आबादी के एक बड़े हिस्से में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां थीं, जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप या मोटापा, जो संक्रमण के बाद जटिलताओं का कारण बनता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »