Punjab Lok Sabha Election 2024 Updates: पंजाब के सभी लोकसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं. पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं. कांग्रेस ने पंजाब में 7 सीटें, आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें, शिरोमणि अकाली दल ( SAD) ने 1 सीट और निर्दलीय ने 2 सीटें जीती हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का पंजाब में गठबंधन था. पंजाब की जालंधर सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत हासिल की है. वहीं, पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से भी कांग्रेस कैंडिडेट अमर सिंह 332591 वोटों से जीत गए हैं और पटियाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर गांधी ने जीत हासिल की है.
लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: सीट वाइज नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब में वोटों की गिनती के लिए 117 काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे. इस बार लोकसभा चुनाव में कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी थी. जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरसिमरत कौर बादल, चरणजीत सिंह चन्नी जैसे बड़े नेता शामिल रहे. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का देशभर में तो गठबंधन हुआ था, लेकिन पंजाब में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.
लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट आप aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. आजतक के यूट्यूब चैनल पर आप एग्जिट पोल की लाइव कवरेज देख सकते हैं. आजतक लाइव टीवी पर भी एग्जिट पोल का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है.
चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी 2504 वोटों से जीते.
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, जनता ने अपने लोकतंत्र के हक इस्तेमाल कर बता दिया कि लोकतंत्र ज़िंदा है, नतीजों ने सबकी आंखे खोल दी. सुनील जाखड़ ने कहा कि EVM का ज़िक्र बार बार किया जा रहा था, लेकिन अब सबके मुंह बंद हो गए, तीसरी बार मोदी PM बनने जा रहे हैं.
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, 'शिरोमणि अकाली दल रिजल्ट को स्वीकार करता है. मैं SAD के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस भीषण गर्मी में बहुत मेहनत की.'
पंजाब के पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर गांधी विजयी हुए हैं. उन्हें कुल 305616 मिले हैं और 14831 वोटों के साथ उन्होंने जीत दर्ज की है.
पंजाब की फिरोजपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया 3823 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पंजाब में अभी तक इन तीन सीटों पर फाइनल फैसला सामने आ चुका है-
पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की है. गुरमीत सिंह को कुल 304865 वोट मिले हैं.
पंजाब की जालंधर सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी ने 175993 ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल कर ली है. वहीं, पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस कैंडिडेट अमर सिंह 332591 वोटों से जीत गए हैं.
फतेहगढ़ साहिब सीट पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. जनता ने कांग्रेस कैंडिडेट अमर सिंह को 332591 वोटों से जिता दिया है.
पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "मैं कांग्रेस आलाकमान, राज्य नेतृत्व और मतदाताओं का आभारी हूं...पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की लहर है...".
बता दें कि वोटों की गिनती के अनुसार, गुरजीत सिंह औजला को अभी तक 242589 वोट मिल चुके हैं. वह आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह से 36974 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मवीर गांधी बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह 33885 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
पंजाब की बठिंडा सीट से शिरोमणि अकाली दल की कैंडिडेट हरसिमरत कौर बादल 360198 वोटों से जीत दर्ज करती नजर आ रही हैं. वहीं, आम आदमी पार्टा के गुरमीत सिंह 52371 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
कौन हैं हरसिमरत कौर बादल?
बठिंडा से चौथी बार चुनाव मैदान में उतरीं हरसिमरत के लिए इस बार राह आसान नहीं हैं. अकाली राजनीति के पितामह पुरुष प्रकाश सिंह बादल की अनुपस्थिति में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहा है. जाहिर है कि यह चुनाव अकाली दल का अस्तित्व बचाने का भी सवाल है. 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के कारण पंजाब की सत्ता के हाशिये पर गई पार्टी को तो अपना वर्चस्व बहाल करना ही है. 2009 से लगातार जीत रहीं हरसिमरत के लिए इस बार चुनौती इसलिए बढ़ गई है क्योंकि बीजेपी और अकाली दल इस बार साथ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.
पंजाब की अमृतसर सीट पर अब कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं. इससे पहले आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धालीवाल बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अब वह 32963 वोटों से पीछे हो गए हैं. वोटों की गिनती के अनुसार, गुरजीत सिंह औजला को अभी तक 229486 और कुलदीप सिंह धालीवाल को 196523 वोट मिल चुके हैं.
पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की जीत हुई है.
पंजाब के पटियाला में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के बलबीर सिंह 14391 वोटों से पीछे चल रहे हैं. पंजाब की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस अपनी जगह बनाती दिख रही है. कुछ ही देर में नतीजे साफ हो जाएंगे.
पंजाब में जालंधर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को 3 लाख 89 हजार 509 वोट मिल चुके हैं. वह अभी 175807 वोटों से लीड कर रहे हैं.
अगर 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के सबसे अधिक सांसद जीते थे. तब के चुनाव में कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी-अकाली दल को दो-दो सीट मिली थी और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी. हालांकि, इस बार राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है ऐसे में पार्टी का दावा है कि वो ज्यादा सीट जीत सकती है.
1- सीट- जालंधर
कैंडिडेट- चरणजीत सिंह चन्नी
पार्टी- कांग्रेस
2- सीट- खडूर साहिब
कैंडिडेट- अमृतपाल सिंह
स्वतंत्र
3- सीट- लुधियाना
कैंडिडेट- अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
पार्टी- कांग्रेस
4- सीट- पटियाला
कैंडिडेट- डॉ. धर्मवीर गांधी
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5- सीट- संगरूर
कैंडिडेट- गुरमीत सिंह मीत हेयर
पार्टी- आम आदमी पार्टी
फिरोजपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया आगे चल रहे हैं. वहीं, गुरदासपुर सीट से भी कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं. हालांकि, होशियारपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल बढ़त बनाए हुए हैं.
1- सीट- बठिंडा
कैंडिडेट- हरसिमरत कौर बादल
पार्टी- शिरोमणि अकाली दल
2- सीट- फरीदकोट
कैंडिडेट- सरबजीत सिंह खालसा
स्वतंत्र कैंडिडेट
3- सीट- फतेहगढ़ साहिब
कैंडिडेट- अमर सिंह
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1- सीट- अमृतसर
कैंडिडेट- गुरजीत सिंह औजला
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2- सीट- आनंदपुर साहिब
कैंडिडेट- मालविंदर सिंह कांग
पार्टी- आम आदमी पार्टी
पंजाब में कांग्रेस को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, कांटे की टक्कर के साथ आम आदमी पार्टी 4 सीटों से बढ़त पर है. एनडीए को अभी तक यहां एक भी सीट नहीं मिली है. चुनावी मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिलचस्प होता दिख रहा है. शाम तक यह साफ हो जाएगा कि इस बार पंजाब में किसकी सरकार बनने वाली है.
कांग्रेस को मिलती दिख रही हैं इतनी सीटें-
अमृतसर- कांग्रेस
पाटिलपुत्र- कांग्रेस
फिरोजाबाद- कांग्रेस
गुदासपुर- कांग्रेस
जालंधर- कांग्रेस
लुधियाना- कांग्रेस
पटियाला- कांग्रेस
आम आदमी के खाते में इतनी सीटें-
संगरूर- आम आदमी पार्टी
आनंदपुर साहिब- आम आदमी पार्टी
होशियारपुर- आम आदमी पार्टी
इन दो सीटों के निर्दलीय कैंडिडेट आगे-
खडूर साहिब- निर्दलीय कैंडिडेट
फरीदकोट- निर्दलीय कैंडिडेट
अकाली दल के खाते में अभी तक एक सीट-
बठिंडा- अकाली दल
पंजाब की फरीदकोट और खडूर साहिब सीटों पर निर्दलीय कैंडिडेट आगे चल रहे हैं. फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा और खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं. खडूर साहिब सीट से कांग्रेस के कुलबीर सिंह 73885 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
पंजाब में कांग्रेस फिलहाल 6 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी भी 2 सीट पर आगे हैं. जबकि शिरोमणि अकाली दल भी दो सीट लीड कर रहा है. इस बार पंजाब में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की आस है, अब तक के रुझान कांग्रेस की उम्मीदों पर खरे उतरते दिख रहे हैं.
फतेहगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह 15092 सीटों से आगे चल रहे हैं.
फिरोजपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया 1412 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल 19972 वोटों से आगे चल रही हैं.
संगरूर से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गुरमीत सिंह मीत हेयर 72824 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पटियाला से कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मवीर गांधी 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं.
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 9299 वोटों से आगे चल रहे हैं.
जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं.
होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्बेवाल 7860 वोटों से आगे चल रहे हैं.
आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कांग 1727 वोटों से आगे चल रहे हैं.
लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वारिंग 2311 वोटों से आगे चल रहे हैं.
खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 53,108 वोटों से आगे चल रहे हैं.
फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा 27287 वोटों से आगे चल रहे हैं.
गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा 13911 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पंजाब की बठिंडा सीट पर शिरोमणि अकाली दल की कैंडिडेट हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह 19 हजार 963 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के लिए अच्छी खबर है. वो मतगणना में पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार 50405 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
पंजाब में मतगणना जारी है, यहां के होशियारपुर, संगरूर, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.12 बजे तक तस्वीर और क्लियर हो जाएगी.
पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट मालविंदर सिंह कंग आगे चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विजय इन्दर सिंगला 2901 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी 16 हजार 239 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी कैंडिडेट रवनीत सिंह बिट्टू हैं. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अशोक प्राशर पप्पी हैं.
पंजाब में जालंधर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी 72491 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू दूसरे नंबर पर हैं.
पंजाब में कांग्रेस को 6, आम आदमी पार्टी को 3 और अकाली दल को 2 सीट मिलती दिख रही है. वोटों की गिनती जारी है. लाइव रुझान जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग के अपडेट्स चेक करते रहें.
पंजाब की फरीदकोट सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सरबजीत सिंह खालसा 3865 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पंजाब की अमृतसर सीट से अब आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुल्दीप सिंह धालीवाल 320 वोटों से आगे चल रहे हैं. बठिंडा सीट से भी आम आम पार्टी के गुरमीत सिंह खुदियां आगे चल रहे हैं.
पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह 7333 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
पंजाब की अमृतसर सीट से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट कुलदीप सिंह धालीवाल पीछे चल रहे हैं.
पंजाब की आनंदपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला आगे चल रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है.
पंजाब की अमृतसर सीट से बीजेपी कैंडिडेट तरणजीत सिंह संधू 560 वोटों से आगे चल रहे हैं.
NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद और पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं.
पंजाब में वोटों की गिनती जारी है. अभी तक के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस और एनडीए के खाते में सीटें आती दिख रही हैं. वहीं, अन्य पार्टियों के खाते में अभी तक जीरो सीटें हैं. एनडीए के पास 1 और कांग्रेस के पास 7 सीटें आती दिख रही हैं.
महाराष्ट्र लोकसभा की 48 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद वीवीपैट की पर्चियों से ईवीएम के नतीजों का मिलान किया जाएगा.
पंजाब की पटियाला सीट से चुनावी समर में चार बार सांसद रह चुकीं सांसद परिणीत कौर बादल हैं. अमृतसर में बीजेपी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है. गुरदासपुर सीट से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को बीजेपी ने उतारा है.
अगर 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के सबसे अधिक सांसद जीते थे. तब के चुनाव में कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी-अकाली दल को दो-दो सीट मिली थी और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी. हालांकि, इस बार राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है ऐसे में पार्टी का दावा है कि वो ज्यादा सीट जीत सकती है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए aajtak.in की लाइव कवरेज को देखते रहें. यहां हम आपको पंजाब की सभी सीट के लिए होने वाली मतगणना के पल-पल के अपडेट्स देंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी.
पंजाब में 4 बार की सांसद परनीत कौर, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू भी चुनावी मैदान में हैं. भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 1996 के बाद पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
पंजाब में वोटों की गिनती के लिए 117 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरसिमरत कौर बादल, चरणजीत सिंह चन्नी जैसे बड़े नेता शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में आज वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू होने वाली है. चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों ने इसके लिए खास तैयारी की है. छह बजे से ही मतगणना स्थलों पर कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है.