पंजाब: गांव में लोग वैक्सीन का कर रहे इंतजार, सरपंच का आरोप- कुर्सी की लड़ाई में बिजी सरकार

पंजाब में लॉकडाउन के बाद सरकार कुछ रियायतें देते हुए अनलॉक की प्रक्रिया को धीरे-धीरे शुरू करने की बात कर रही है. लॉकडाउन के चलते कम ठप होने की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग फिर से काम पर लौटना शुरू कर रहे हैं लेकिन वैक्सीन की डोज ना मिल पाने के चलते कोरोना का डर बना हुआ है.

Advertisement
देश में अभी कई जगहों पर वैक्सीनेशन को लेकर शिकायत आ रही. (फाइल फोटो) देश में अभी कई जगहों पर वैक्सीनेशन को लेकर शिकायत आ रही. (फाइल फोटो)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 01 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST
  • लोगों को वैक्सीन के बिना सता रहा कोरोना का डर
  • बिना वैक्सीन काम पर जाने को लेकर सहमे गांव वाले
  • स्वास्थ्य विभाग ने अब तक रसनहेड़ी का दौरा तक नहीं किया

पंजाब में लॉकडाउन के बाद सरकार कुछ रियायतें देते हुए अनलॉक की प्रक्रिया को धीरे-धीरे शुरू करने की बात कर रही है. लॉकडाउन के चलते काम ठप होने की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग फिर से काम पर लौटना शुरू कर रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की डोज ना मिल पाने के चलते इन लोगों में कोरोना का डर बना हुआ है.

Advertisement

मोहाली जिले का गांव रसनहेड़ी के वो लोग सरपंच से मिलने आए हैं जिनको प्रतिदिन दिहाड़ी पर काम करने जाना पड़ता है. इन लोगों का कहना है कि उन्हें वैक्सीन न लग पाने की वजह से कोरोना का डर सता रहा है और वह घर से बाहर काम के लिए निकलने को लेकर परेशान हैं.

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार भी अब तक कोई दौरा नहीं किया. ना ही किसी को कोई दवाई दी है. गांव के सरपंच का कहना है कि सरकार दिल्ली में कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है और हम कोरोना से जंग लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें --- वैक्सीनेशन होने तक सड़कों पर ना घूमें भिखारी, याचिका पर HC ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग फ़िलहाल कोरोना से पॉज़िटिव हैं, लेकिन ना किसी को वैक्सीन लगी है और न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी किसी भी तरह की सहायता उनको देने आया है. गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी चाची मंजीत कौर की अभी कुछ दिन पहले ही कोरोना से मौत हो गई. प्राइवेट अस्पताल में उनके इलाज में छह लाख रुपया का खर्चा भी आया लेकिन किसी भी सरकारी कर्मचारी ने उनकी न कोई सुध ली और न कोई उन्हें अभी तक मदद दी गई है.

पंजाब में कोरोना वैक्सीन की स्थिति
45 साल से अधिक उम्र, फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भारत सरकार के कोटे के 45,53,187 टीके लगाए गए हैं. 18-44 उम्र वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए गए प्राथमिक ग्रुपों के कुल 4,52,580 टीके लगाए गए हैं. सूबे में अब तक 50 लाख डोज का आंकड़ा पार कर लिया गया है.

Advertisement

अबतक  50,05,767 डोज दी जा चुकी है. 45,53,187 खुराकों में से कोविशील्ड लगाने वाले 41,40,179 हैं. वहीं, कोवैक्सीन लगवाने वाले 4,13,008 हैं. इनमें पहली ख़ुराक लेने वाले 38,01,062 और दूसरी ख़ुराक लेने वाले 7,52,125 लोग शामिल हैं. 45 साल से अधिक उम्र वालों की संख्या सबसे अधिक 32,83,848 है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »