प्रेग्नेंट बेटी के पेट पर मारी लात, ससुराल वालों पर हमला और... लव मैरिज करने की खौफनाक सजा

पंजाब में एक लड़की को लव मैरिज करने की सजा दी गई. करीब करीब नौ महीने पहले उसने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली थी. आरोप है कि इसी बात से रंजिश मानते हुए मायके वालों ने उस पर और ससुराल के लोगों पर जानलेवा हमला किया है.

Advertisement
विवाद को लेकर जानकारी देती ललिता. विवाद को लेकर जानकारी देती ललिता.

सुरेंद्र गोयल

  • फाजिल्का ,
  • 06 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक लड़की को लव मैरिज करने की खौफनाक सजा दी गई. आरोप है कि मायके वालों ने गर्भवती बेटी के पेट पर कई बार लात मारी. साथ ही उसकी ससुराल वालों पर जानलेवा हमला किया. वहीं, आरोपी पक्ष का भी कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई है. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं. जिनका उपचार चल रहा है.

Advertisement

अस्पताल में भर्ती पिरथी की पत्नी सीमा ने बताया कि उसके बेटे रवि कुमार ने पड़ोस में रहने वाली ललिता से करीब नौ महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी. इसी बात को लेकर ललिता के परिजन उनसे रंजिश रखते हैं. इसी रंजिश में बहू के मायके वाले अक्सर उनसे किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा करते हैं.

'10 से ज्यादा लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए'

महिला के मुताबिक, बीती रात गली में जानवरों को चारा डालने को लेकर उन लोगों ने विवाद किया. देखते ही देखते गाली-गलौज करते हुए 10 से ज्यादा लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए. विरोध करने पर उन लोगों ने उसे, उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की.

'बहू बचाने आई तो लोगों ने उसके पेट पर लात मारी'

इस दौरान जब बहू बचाने के लिए आई तो लोगों ने उसके पेट में कई बार लात मारी. इससे वो बेसुध हो गई और कराहने लगी. वहीं, इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष की सुरजा राम की पत्नी दाखा देवी ने बताया कि बेटी पक्ष के लोग उनके घर के सामने नाले में भूंसा डालते हैं, जिसे कल साफ कर रहे थे.

Advertisement

शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

इसी बात को लेकर विवाद करते हुए सीमा और उसके परिवार ने मारपीट की. बीच-बचाव के लिए आए सुरजा राम और बहू सुमेशता को उन लोगों ने पीटा. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है. जैसे ही शिकायत मिलेगी, कार्रवाई करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »