ब्लास्ट के बाद कैसा था लुधियाना कोर्ट के बाहर और अंदर का मंजर, देखें वीडियो

पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर के वॉशरूम में ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और पांच घायल बताए जा रहे हैं. घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस का भी भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है

Advertisement
पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर के वॉशरूम में ब्लास्ट पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर के वॉशरूम में ब्लास्ट

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 23 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST
  • लुधियाना कोर्ट परिसर के वॉशरूम में ब्लास्ट
  • 2 लोगों की मौत की पुष्टि, पांच घायल
  • घटना के सामने आए अफरा-तफरी वाले वीडियो

पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर के वॉशरूम में ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और पांच घायल बताए जा रहे हैं. घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस का भी भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अपनी जांच कर रही है. कोर्ट परिसर में सामान बिखरा दिखाई पड़ रहा है और लोग भी इधर से उधर भागते दिखाई दे रहे हैं. कोर्ट परिसर के बाहर के भी कुछ वीडियो सामने आए हैं. लोगों का बड़ा हुजूम बाहर भी इकट्ठा हो गया है. पुलिस बल भी तैनात है और मौके से भीड़ को हटाने का प्रयास जारी है. अभी ये ब्लास्ट कैसे हुआ, किसने किया, कुछ भी स्पष्ट नहीं है. क्योंकि आज वकीलों की हड़ताल जारी थी, ऐसे में परिसर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे. वहां मौजूद लोग बता रहे हैं कि कोर्ट में किसी के भी आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं है. इसी वजह से सुरक्षा में ऐसी सेंधमारी देखने को मिल जाती है.

Advertisement

धमाके के बाद बाहर का वीडियो

धमाके के बाद अंदर का वीडियो

NIA-NSG की टीम रवाना

अब ये हमला इसलिए भी ज्यादा चिंता में डालता है क्योंकि पिछले महीने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में भी ब्लास्ट हुआ था. तब वजह जरूर बदला लेना रही, लेकिन कोर्ट की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे. अब फिर पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. मौके पर पहुंच पुलिस ने अपनी जांच शुरू जरूर कर दी है, लेकिन लोग काफी सहमे दिखे रहे हैं. सभी को सिर्फ एक तेज आवाज सुनाई दी और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अभी इस समय मौके पर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है, ऐसे में जांच तेजी से शुरू कर दी गई है. फॉरेंसिंक टीम के अलावा NIA भी एक्शन मोड में आ गई है. खबर है कि दो सदस्य लुधियाना के लिए निकल लिए हैं और जल्द ही मौके पर पहुंच जाएंगे.

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को भी पुलिस ने सील कर लिया है. लोगों की आवाजाही पर रोक है और पैनिक ना क्रिएट करने की अपील की जा रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »