लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद से बवाल जारी है. रविवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए. प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई. (Photo: ITG)
LPU में जारी हंगामे के बीच दुकानों में लूट की वीडियो सामने आई हैं. तस्वीरों में दुकानों का सामान बिखरा हुआ दिख रहा है. (Photo: ITG)
जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात छात्रा से रेप की अफवाह पर जमकर बवाल हो रहा है. प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया. (Photo: ITG)
प्रदर्शनकारी छात्रों ने रविवार को पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके और तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए. कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. (Photo: ITG)
इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. (Photo: ITG)
गुस्साए छात्रों ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के Uni मॉल, एटीएम मशीनों, दुकानों, खिड़कियों के शीशों और सुरक्षा गेटों पर तोड़फोड़ की. (Photo: ITG)
SP ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. कथित पीड़िता कौन है, कहां रहती है, आरोपी कौन है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी की संपत्ति को हुए नुकसान के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी. (Photo: PTI)
LPU ने 28 सितंबर 2026 से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं. इसके साथ ही, अगली सूचना तक मिडटर्म परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है. (Photo: ITG)